हरभजन सिंह ने विराट कोहली के सपने का किया खुलासा
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें टी20 विश्व कप 2024 से बाहर किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली के टी20 क्रिकेट खेलने के लिए तरीके से सेलेक्टर्स संतुष्ट नहीं हैं। इस कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विराट कोहली के उस सपने को बताया है जिसके पूरा होने के बाद ही किंग कोहली संतुष्ट हो सकते हैं।हरभजन सिंह ने भरोसा जताते हुए कहा है कि विराट कोहली अपने संन्यास से पहले एक और विश्व कप ट्रॉफी जरूर हासिल करना चाहेंगे। बता दें कि विराट और हरभजन सिंह दोनों ही धोनी की अगुआई वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिसने 2011 में वनडे विश्व कप जीता।
दरअसल, भारत-इंग्लैंड के बीच हाल ही में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली खेल नहीं पाए थे। अपने बेटे अकाय के जन्म की वजह से विराट कोहली टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे। बता दें कि साल 2011 में विश्व कप में विराट कोहली ने डेब्यू किया और ट्रॉफी उठाई, जिसे भारत ने 28 साल के लंबे इंतजार के बाद हासिल किया। तब से लेकर अभी तक भारतीय टीम विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीत पाई।विराट कोहली ने साल 2011 के बाद से कई बड़े -बड़े रिकॉर्ड्स जरूर बनाए। उन्होंने वनडे में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक सीजन में सबसे ज्यादा का रिकॉर्ड भी तोड़ा। इस बीच टी20 विश्व कप 2024 को लेकर उनकी एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोहली को टी20 विश्व कप से बाहर किया जा सकता है।
इस कड़ी में हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि विराट कोहली मैदान पर नजर नहीं आए। उन्हें आराम की जरूरत थी जो कि उन्हें मिला। साल 2011 में उन्होंने विश्व कप जीता और वह टीम में शामिल हुए और उन्होंने पहली बार विश्व कप जीता।हमने पहले तीन या चार विश्व कप जीता था, लेकिन कोहली की टीम में मौजूदगी में पहली जीत रही। वह विराट कोहली का लक था और उसके बाद वह बड़े प्लेयर बने, जहां उन्होंने 2015,2019, 2023 विश्व कप में खेला, लेकिन अभी तक वह अपने हाथों में ट्रॉफी में पकड़ पाए। तो भावना खिलाड़ी के मन में रहती है।भज्जी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वह तभी संतुष्ट होंगे, जब उनके हाथ में ट्रॉफी होगी। उन्होंने बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़ और बनाए हैं। उसकी भूख तभी शांत होगी, जब वह अपने हाथ से विश्व कप की ट्रॉफी उठाएंगे।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा