सोशल मीडिया पर फिर छाईं हानिया आमिर, टीम ने तोड़ी चुप्पी
पिछले महीने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तानी एक्टर्स और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को इंडिया में पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। यही नहीं इन स्टार्स के इंडिया में काम करने पर भी रोक लगा दी गई है। जिन स्टार्स के अकाउंट बैन हुए हैं उनमें फवाद खान से लेकर हानिया आमिर तक कई नाम शामिल हैं। हालांकि बीते दिनों हानिया उस वक्त चर्चा में आ गईं जब सोशल मीडिया पर चर्चा हुई कि पाक एक्ट्रेस ने अपने इंडियन फैंस के लिए नया इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है। इसके बाद से उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब हानिया आमिर की टीम ने रिएक्शन दिया है।
टीम की ओर से जारी हुआ बयान
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की टीम की ओर से बयान जारी करते हुए दावा किया गया है कि वह सिर्फ एक गलतफहमी थी। एक्ट्रेस की टीम ने लिखा, ‘कृपया ध्यान दें! हानिया आमिर के नए अकाउंट को लेकर गलतफहमी फैल रही है। कुछ लोगों को लग रहा है कि एक्ट्रेस काम के लिए इंडिया पहुंचने या वहां के फैंस हासिल करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ये सच नहीं है।’
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘इंस्टाग्राम ने हमारे साथ उनका पुराना पर्सनल अकाउंट हटा दिया था और उसी के नाम से एक नया अकाउंट बनाया था। दुर्भाग्य से इसे अभी तक पर्सनल नहीं बनाया गया था, जिसके चलते लोगों में कन्फ्यूजन शुरू हो गया।’ टीम ने कहा कि ‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हानिया आमिर की एक्टिविटी का इंडिया में काम तलाशना या वहां रहने से कोई लेना-देना नहीं है। हम उनके दिल को जानते हैं।’
क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन होने के बाद बीते दिन सोमवार को उनके नए इंस्टा अकाउंट को देखा गया। ‘नातमौसुनाहोगा’ यूजरनेम के साथ इस अकाउंट पर एक पोस्ट थी जिसमें कहा गया, ‘ये मेरे अंदर के पतन में भी मौज-मस्ती करने की हिम्मत आ रही है।’
इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि हानिया आमिर बैन होने के बावजूद इंडिया में घुसने की कोशिश कर रही हैं।
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले