डॉलर सेटलमेंट का हब बनेगी गुजरात की GIFT City
नई दिल्ली| गुजरात में गांधीनगर की GIFT City में अब पैसों का लेन-देन और तेज होने वाला है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (Standard Chartered CCIL partnership) की इंटरनेशनल बैंकिंग यूनिट (IBU) ने CCIL IFSC लिमिटेड के साथ एक बड़ा करार किया है। इसके तहत "गिफ्ट सिटी" में फॉरेन करंसी सेटलमेंट सिस्टम (FCSS) के लिए डॉलर सेटलमेंट बैंक (dollar settlement bank) बनेगा। CCIL IFSC, क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCIL) की सब्सिडियरी है।
डॉलर का लेन-देन रियल टाइम में
ये करार 1 जुलाई 2025 को CCIL के मैनेजिंग डायरेक्टर हरे कृष्ण जेना और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के CEO (भारत और दक्षिण एशिया) पीडी सिंह की मौजूदगी में साइन हुआ। इस कदम से GIFT City में डॉलर का लेन-देन रियल-टाइम (real‑time dollar settlement) में हो सकेगा। ये सिस्टम बिजनेस और फाइनेंशियल इको-सिस्टम के लिए बड़ा फायदेमंद होगा। अब IFSC बैंकिंग यूनिट्स, इनवेस्टर्स और दूसरी संस्थाओं को फंड मैनेजमेंट में ज्यादा तेजी और आसानी मिलेगी।
क्या फायदा होगा?
ये करार भारत सरकार की GIFT City को ग्लोबल फाइनेंशियल हब बनाने के सपने को साकार करेगा। इसे लेकर पीडी सिंह ने कहा कि "GIFT City में सेटलमेंट बैंक बनना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। हम नए प्रोडक्ट्स और सुविधाओं के साथ GIFT City को वर्ल्ड-क्लास बैंकिंग सेंटर बनाने के लिए CCIL IFSC के साथ मिलकर काम करेंगे।"
आगे क्या ?
करार को लेकर CCIL के मैनेजिंग डायरेक्टर हरे कृष्ण जेना ने भी उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि "ये पार्टनरशिप GIFT City में रियल-टाइम डॉलर सेटलमेंट को हकीकत बनाएगी। CCIL Group मजबूत और भविष्य के लिए तैयार फाइनेंशियल इन्फ्रास्ट्रक्चर देने के लिए प्रतिबद्ध है।"
माना जा रहा है कि यह कदम GIFT City को ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट में चमकाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। बता दें कि GIFT City को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी के नाम से जाना जाता है।
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत