जीत की पटरी से उतरी गुजरात टाइटंस, खिताब खतरे में!
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम इस वक्त आईपीएल अंक तालिका में पहले नंबर पर है। टीम ने पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम अब अपने लीग चरण के सारे मैच खेल चुकी है। ऐसे में इस बात की संभावना काफी कम है कि टीम लीग फेज टॉप पर ही फिनिश कर पाए। आरसीबी और पंजाब के एक एक मैच बाकी हैं। अगर कोई भी टीम अपना एक मैच भी जीत गई तो गुजरात को नीचे आना पड़ेगा। इतना ही नहीं, मुंबई की टीम भी पहले नंबर पर जीत के बाद पहुंच सकती है। इस बीच जब प्लेऑफ के मैच शुरू होने हैं, उससे ठीक पहले टीम अपने खराब दौर में पहुंच गई है। ऐसे में अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या टीम खिताब जीतने से चूक तो नहीं जाएगी
गुजरात की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है, गेंदबाजों ने लुटाए खूब सारे रन
गुजरात टाइटंस ने अपने लीग चरण का समापन बैक टू बैक दो हार से किया है। टीम के पास मौका था कि वो दो मैच जीतकर टॉप पर पक्के तौर पर फिनिश करती, लेकिन अब उससे ये मौका चला गया है। बाकी टीमों पर निर्भर करेगा कि गुजरात की टीम किस नंबर पर आती है। इस बीच पिछले तीन ही मैचों की बात की जाए तो टीम ने एक मैच जीता है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब खास बात ये है इस दौरान यानी पिछले तीन मैचों में टीम के गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 664 रन खर्च कर दिए हैं। यानी करीब 60 ओवर में साढ़े छह सौ से भी ज्यादा। साथ ही इस दौरान विकेट भी ज्यादा नहीं लिए गए हैं। इससे लगता है कि टीम की गेंदबाजी कमजोर हो गई है।
अब सीधे प्लेऑफ का मैच खेलेगी गुजरात की टीम
टीम अब सीधे प्लेऑफ के लिए मैदान में उतरेगी, उसे क्वलीफायर खेलने का मौका मिलेगा या फिर एलिमिनेटर खेलेगी, ये आने वाले दिनों में तय होगा। लेकिन जिस तरह से गुजरात के गेंदबाजों का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है, वो टीम के लिए शुभ संकेत तो कतई नहीं हैं। टीम ने साल 2022 में पहली ही बार में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था, हालांकि तब हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान हुआ करते थे। इसके बाद साल 2023 में गुजरात की टीम फिर से फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन वहां सीएसके से उसे हार मिली और टीम को उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा। अब टीम प्लेऑफ में तो है, लेकिन फाइनल तक का सफर तय कर पाएगी कि नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
विश्वकप हीरो सैमसन का बल्ला खामोश, फ्लेमिंग बोले- जल्द लौटेंगे फॉर्म में
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में सुस्ती, शादी सीजन में नहीं बढ़े दाम
‘रामायण’ का सबसे भावुक सीन कौन सा? नितेश तिवारी और यूजर्स आमने-सामने