गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में की खुलकर बात, कहा....
गोविंदा और सुनीता की शादी को 40 साल हो चुके हैं। दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। जिस टाइम पर गोविंदा की शादी हुई थी उस समय उनकी फीमेल फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा थी। लोग उनके लिए दीवाने हुए फिरते थे। लेकिन उनका दिल सिर्फ सुनीता के लिए धड़का।
अब एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि इतने सालों बाद भी उनकी जिंदगी में कुछ नहीं बदला। उन्होंने कहा कि वो एक्टर से अबे करके बात करती हैं। इस इंटरव्यू में सुनीता ने ऐसी कई सारी बातें बताई हैं जिनके बारे में कोई नहीं जानता है।
इंटरव्यू में सुनीता ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कई चौंकाने वाले और मजेदार किस्से शेयर किए। इस दौरान उनकी बेटी टीना भी उनके साथ मौजूद थीं। सुनीता से सवाल किया गया कि क्या कभी गोविंदा का फीमेल को-स्टार्स के साथ काम करने पर उन्हें कोई दिक्कत महसूस हुई? इस पर सुनीता ने कहा कि उनका और गोविंदा का रिश्ता एक टिपिकल 'पति-पत्नी' जैसा नहीं है। उन्हें आज भी नहीं लगता कि वो पति-पत्नी हैं।
सुनीता ने आगे कहा- 'हमारे बीच हंसी-मजाक होता है। गाली-गलौच चलती रहती है। मैं कहती हूं कि मुझे आज तक विश्वास नहीं तू मेरा पति है।' सुनीता ने कहा कि वो काफी ज्यादा मॉडर्न थीं और मिनी स्कर्ट वगैरह पहनती थीं। शादी के बाद उन्होंने अपने अंदर कई सारे बदलाव किए।
सुनीता ने अपने शुरुआती दिनों का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि शादी के बाद मैंने मिनीस्कर्ट्स छोड़कर साड़ी पहनना शुरू किया क्योंकि गोविंदा की मां को ये पसंद नहीं था। गोविंदा ने उनसे कहा था कि मेरी मां को ये जमेगा नहीं। इस पर सुनीता ने कहा - 'ठीक है साड़ी पहन लेते हैं, क्या फर्क पड़ेगा। आखिरकार मुझे उन्हें पटाना था।'
बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता ने खुद को फिल्मों से दूर रखकर घर संभालने में अपना जीवन बिताया। उन्होंने एक बार बताया था कि उन्हें फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन वह शूटिंग और मेकअप ये सब नहीं झेल सकतीं इसलिए इससे दूर रहने का ही फैसला लिया। कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं।
लोरमी में महिला से छेड़छाड़ केस, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंघानिया चौक पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार
MCB में धान उठाव की रफ्तार तेज, 4.27 लाख क्विंटल का सफल परिवहन
रायपुर में फरार आरोपी की सक्रियता से हड़कंप, वीडियो वायरल
लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन
आज से शुरू CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा, कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी: क्या आज फुल टैंक करवाना होगा महंगा? जानें आपके शहर का ताजा रेट
सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू: गहने बनवाने से पहले देख लें आज के नए रेट, वरना जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन बन रहा है चार शुभ संयोग, क्यों है खास
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित