ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री से सरकारी की हुई ताबड़तोड़ कमाई
देश में गेमिंग को लेकर अब लोगों की सोच लगातार बदल रही है। गेमिंग को कभी केवल एक शौक माना जाता था, लेकिन कई गेमर्स अब इससे अच्छी कमाई करने लगे हैं। गेमिंग अब केवल मनोरंजन का साधन भर नहीं रह गया है। कई लोग इसे अब एक आकर्षक करियर विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। वहीं महिलाएं भी इसमें बिल्कुल पीछे नही हैं। इससे सरकार को भी काफी फायदा हो रहा है। अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में ऑनलाइन गेमिंग से जीएसटी 3,470 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो पिछली तिमाही में कलेक्ट हुए 605 करोड़ रुपए से पांच गुना अधिक है।
हाल ही में HP की गेमिंग लैंडस्केप स्टडी 2023 ने एक रिपोर्ट पेश किया था, जिसमें 15 शहरों के 3000 गेमर्स पर एक सर्वे किया गया था। जिसमें यह पता चला कि 58 प्रतिशत महिलाएं हर हफ्ते 12 घंटे तक का समय गेमिंग पर दे रही हैं। वहीं पुरुषों के लिए यह आंकडा 74 प्रतिशत का है। उत्तर भारत में 54 प्रतिशत महिलाएं अब सीरियस गेमिंग कर रही हैं, जबकि पश्चिम भारत में ऐसा करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 74 है। सर्वेक्षण में गेमिंग को लेकर माता-पिता की राय भी सामने आई हैं। कई अभिभावक गेमिंग को एक स्थायी करियर विकल्प के रूप में अपनाने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। दूसरी ओर कई अभिभावकों का मानना है कि गेमिंग कमाई का अच्छा जरिया हो सकता है।
कैसे होती है सरकार को कमाई?
अब आइए यह समझते हैं कि सरकार इससे कैसे कमाई करती है। मान लीजिए आप लोगों ने 100 रुपए खेलने के लिए ऑलाइन डिपॉजिट किए तो आपसे 28 फीसदी जीएसटी चार्ज किया जाएगा। अगर आप 100 रुपए लगाकर 200 रुपए जीत गए और आप इस पैसे को निकालते नहीं है और फिर से गेमिंग करते हैं तो आपसे दोबारा 28 फीसदी जीएसटी नहीं लिया जाएगा। लगभग देश के 40 करोड़ लोग ऑनलाइन गेमिंग का लुत्फ उठाते हैं। ये इंडस्ट्री दुनियाभर में तेजी से ग्रो कर रही है, अगले साल यानी 2025 तक गेमिंग इंडस्ट्री के 41 हजार करोड़ पहुंचने के आसार हैं।
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास