गहने खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सोना-चांदी हुआ सस्ता
व्यापार: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों की मुनाफावसूली से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,000 रुपये टूटकर 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी गुरुवार को 1,000 रुपये घटकर 1,05,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी 500 रुपये गिरकर 1,25,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
बुधवार को सोने-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड
बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 1,07,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर था। पिछले सत्र में सफेद धातु 1,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
विदेशी बाजारों में गिरे सोने-चांदी के दाम
विदेशी बाजारों में, ऐतिहासिक ऊंचाई को छूने के बाद हाजिर सोने की कीमतों में भी गिरावट आई। कीमती धातु 39.61 डॉलर यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,539.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बुधवार को न्यूयॉर्क में यह 3,578.80 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं हाजिर चांदी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
सोने की कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट आई
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि हालिया उछाल के बाद मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। हालांकि, निजी पेरोल और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले, कीमतें लगभग 3,540 डॉलर प्रति औंस तक सुधर गई हैं।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को आने वाली अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट में लगातार चौथे महीने वेतन वृद्धि में सुस्ती दिखाई देने की उम्मीद है। अगर आंकड़े अनुमान से कमजोर आते हैं, तो आने वाले महीनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की संभावना बढ़ सकती है।
इन कारणों से सोना की कीमतों में उछाल की उम्मीद
गुरुवार की गिरावट के बावजूद, कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भारत में त्योहारी मांग की संभावनाओं के बीच सर्राफा की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही हैं।
ऑग्मोंट की अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि इन अतिरिक्त अनिश्चितताओं से सोने और चांदी को समर्थन मिलता रहा। इसमें ऋण और फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं भी शामिल थीं।
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं