निवेशकों के लिए खुशखबरी! सेंसेक्स और निफ्टी में आई दिवाली से पहले की धमाकेदार तेजी
व्यापार: अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 826.23 अंक या 1.04 प्रतिशत उछलकर 83,467.66 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,010.05 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 83,615.48 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 261.75 अंक या 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,585.30 पर आ गया।
घरेलू आय में सुधार और नए विदेशी निवेश के कारण वित्तीय और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी ने व्यापक बढ़त हासिल की। बीते दो सत्रों में सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा चढ़ा है। वहीं, निफ्टी 1.9% उछला है। डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त के साथ 87.87 (अनंतिम) पर बंद हुआ। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के नरम पड़ने और निवेशकों में जोखिम की भावना के फिर से उभरने से यह तेजी आई।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक प्रमुख लाभ में रहे। वहीं, इटर्नल और इंफोसिस पिछड़ गए।
यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.49 प्रतिशत, जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.27 प्रतिशत और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर बाजार में आशावद
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "सकारात्मक वैश्विक संकेतों और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर नए आशावाद से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों ने अपनी मजबूत रिकवरी रैली को जारी रखा। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में मांग में सुधार की उम्मीद, एफआईआई प्रवाह के शुरुआती संकेत, अमेरिकी फेड की नरम टिप्पणी और डॉलर सूचकांक में नरमी से धारणा को और बल मिला।"
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल आज व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल होंगे। भारत ने अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने की अपनी तत्परता का संकेत दिया है। भारतीय वार्ता दल व्यापार वार्ता के लिए पहले ही वाशिंगटन में मौजूद है।
ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 62.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत बढ़कर 62.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 68.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 4,650.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बुधवार को सेंसेक्स 575.45 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 82,605.43 पर बंद हुआ। निफ्टी 178.05 अंक या 0.71 प्रतिशत चढ़कर 25,323.55 पर बंद हुआ।
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह