सोने की चमक फिर बढ़ी! गोल्ड प्राइस में उछाल, दाम सवा लाख से ऊपर
देश के वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. देश के वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतें 1.25 लाख रुपए के पार कर गई हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम 1.56 लाख रुपए क्रॉस कर चुकी हैं. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को क्यों मिली. इसवका जवाब है अमेरिकी सेंट्रल बैंक की पॉलिसी मीटिंग में रेट कट को लेकर बड़ा अपडेट|
अमेरिकी सेंट्रल बैंक की ओर से जो संकेत मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं, वो ये है कि अगले महीने अमेरिकी फेड एक और रेट कट कर सकता है. जिसकी संभावना करीब 80 फीसदी तक पहुंच गई है. यही कारण हैं कि सोमवार को अमेरिकी वायदा बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी देखने को मिली. जिसका असर मंगलवार को देश के वायदा बाजार एमसीएक्स पर देखने को मिल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अमेरिका से लेकर भारत तक के वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतों में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं|
गोल्ड के दाम में इजाफा
देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोलने और चांदी दोनों की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. आंकड़ों को देखें तो सोना सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर 1267 रुपए की तेजी के साथ 1,25,121 रुपए पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सोना 1,380 रुपए की तेजी के साथ 1,25,234 रुपए के हाई पर भी पहुंचा. वैसे सोने की कीमत एक दिन पहले 1,23,854 रुपए पर बंद हुई थी और सुबह 1,24,789 रुपए पर ओपन हुआ था|
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. आंकड़ों के अनुसार चांदी के दाम 2,148 रुपए की तेजी के साथ 1,56,571 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 2,931 रुपए की तेजी के साथ 1,57,413 रुपए के हाई पर भी गया. वैसे चांदी एक दिन पहले 1,54,482 रुपए पर बंद हुई थी. जबकि ओपनिंग 1,57,162 रुपए पर देखने को मिली|
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी की कीमतें
अगर बात विदेशी बाजारों की करें तो सोने और चांदी दोनों के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है. आंकड़ों के न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड फ्यूचर करीब 48 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 4,178.40 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि गोल्ड स्पॉट के दाम करीब 7 डॉलर प्रति ओंस के इजाफे के साथ 4,143.17 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि सिल्वर फ्यूचर की कीमत करीब दो फीसदी की तेजी के साथ 51.93 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड रही है. सिल्वर स्पॉट की कीमत 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 51.45 डॉलर पर है|
क्यों आई गोल्ड और सिल्वर में तेजी?
टीडी सिक्योरिटीज में कमोडिटी स्ट्रैटेजी के प्रमुख बार्ट मेलेक ने रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा कि बाजार को तेजी से यह विश्वास हो रहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती करने की राह पर है. न्यूयॉर्क फेड के अध्यक्ष जॉन विलियम्स ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी ब्याज दरें “निकट भविष्य में” गिर सकती हैं, जिससे फेड के महंगाई टारगेट को कोई खतरा नहीं होगा, साथ ही इससे रोजगार बाज़ार में गिरावट से बचाव में भी मदद मिलेगी|
सीएमई फेडवॉच टूल के अनुसार, सोमवार को अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की संभावना 79 फीसदी है. मेलेक ने कहा कि हम आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि ये कुछ कमज़ोर हो सकते हैं. महंगाई शायद बहुत ज्यादा नहीं है और ये सब सोने के अच्छे प्रदर्शन की ओर इशारा करते हैं. इंवेस्टर्स उन प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं जो सरकारी शटडाउन के कारण विलंबित हो गए थे, जिनमें अमेरिकी रिटेल सेल, बेरोजगारी के दावे और इस सप्ताह के अंत में आने वाले उत्पादक मूल्य के आंकड़े शामिल हैं|
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम