सोने-चांदी की कीमतों में भारी कमी, सोना 14 साल के न्यूनतम पर
व्यापार: लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई बना रहे सोना और चांदी की चमक फीकी पड़ने लगी है। वैश्विक बाजार में सितंबर, 2011 के बाद सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। यह इस दौरान 4,400 डॉलर प्रति औंस से घटकर 4,036 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना प्रति दस ग्राम अब 1.23 लाख रुपये पर आ गया है। यह 17 अक्तूबर को 1,34,800 रुपये रहा था। यानी करीब 12,000 रुपये की कमी आई है। चांदी भी 1.84 लाख रुपये प्रति किलो से घटकर 1.72 लाख रुपये पर आ गई है। यह भी 12,000 रुपये घटी है। न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव सोमवार को रिकॉर्ड 4,374 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
मंगलवार को 250 डॉलर (या 5.74%) से अधिक गिर गया। सितंबर, 2011 के बाद से फीसदी के लिहाज से एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है। आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने की बिक्री अक्सर तेजी से बढ़ती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनिया भर से आयात पर लगाए गए टैरिफ की बौछार, महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं और अब हफ्तों से चल रहे अमेरिकी सरकार के बंद के बीच अधिकतर निवेशक सोने की ओर रुख कर रहे।
उससे भी पहले देशों के बीच तनाव और केंद्रीय बैंकों की मजबूत मांग ने हाल के वर्षों में सोने की बढ़त को बढ़ावा दिया था। विश्लेषकों के मुताबिक, कीमती धातुएं अस्थिर हो सकती हैं। इसलिए सोने के मूल्य में रोजाना उतार-चढ़ाव असामान्य बात नहीं है। इस हफ्ते की गिरावट अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होने की उम्मीदों से प्रेरित थी। कुछ का अनुमान है कि सोने के भाव आगे और घट सकते हैं। ब्यूरो
चांदी: 7% टूटी
न्यूयॉर्क में चांदी के वायदा भाव मंगलवार को 7 फीसदी से अधिक गिर गए। यह 47.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले सप्ताह के रिकॉर्ड 53.44 डॉलर से कम है। हाल में दोनों बहुमूल्य धातुओं में गिरावट के बीच इस साल सोने के भाव 50,000 रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा बढ़े हैं। चांदी 94,000 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है।
निवेश के लिए सुरक्षित ठिकाना
सोने में निवेश के समर्थक इसे एक सुरक्षित ठिकाना बताते हैं। उनका तर्क है कि यह निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने और उसे संतुलित करने में मदद कर सकती है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ बचाव के रूप में भविष्य में संभावित जोखिमों को कम कर सकती है। फिर भी, विशेषज्ञों की सलाह है कि पूरे पैसे सोने और चांदी में ही न लगाएं।
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट