सोना और चांदी फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे
वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया और पीली धातु की कीमत नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमत 400 रुपये उछलकर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को सोना 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 100 रुपए की तेजी के साथ 86,600 रुपए प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 400 रुपये की तेजी के साथ 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करती दिखी। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 15 डॉलर की तेजी के साथ 2,390 डॉलर प्रति औंस हो गया।"
सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर छापे के प्रतिशोध में ईरान द्वारा इजरायल पर हमला करने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को एशियाई कारोबारी घंटों में वैश्विक बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गया। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सोने की कीमतों में मजबूती दिख रही है। इसके अलावा चांदी का भाव 28.29 डॉलर प्रति औंस हो गया। इससे पिछले बंद भाव में यह 28.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।बाजार के विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों सहित कई रिपोर्टों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के शीर्ष अधिकारियों को यह कहने के लिए प्रेरित किया है कि वे कुछ समय के लिए ब्याज दरों को उच्च स्तर पर बनाए रख सकते हैं। फेड ने पहले संकेत दिया था कि इस साल ब्याज दरों में तीन कटौती संभव हो सकती है। लेकिन फेड अधिकारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि फेड की मुख्य ब्याज दर को 2001 के बाद से अपने उच्चतम स्तर से कम करने से पहले मुद्रास्फीति अपने 2 प्रतिशत लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई