गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इंदौर में 24 एकड़ जमीन खरीदी
मुंबई। रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने आवासीय भूखंड बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 24 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी का कहना है कि उसे इस आगामी परियोजना से करीब 500 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने इंदौर में करीब 24 एकड़ जमीन खरीदी है। हालांकि, उसने जमीन की कुल कीमत के बारे में नहीं बताया है। कंपनी सूचना के अनुसार इस परियोजना से करीब 500 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। इस भूमि पर विकास कार्य में मुख्य रूप से प्रीमियम प्लॉटेड आवासीय इकाइयां शामिल होंगी और अनुमानित बिक्री योग्य क्षेत्रफल लगभग 6.20 लाख वर्ग फुट होगा। गोदरेज प्रॉपर्टीज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने इस भूमि अधिग्रहण के साथ इंदौर में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। इंदौर-उज्जैन रोड पर जुलाई 2024 में 46 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने के बाद यह इंदौर में कंपनी का दूसरा अधिग्रहण है। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है।'
2024 में भी गोदरेज ने किया था बड़ा निवेश
गोदरेज की इंदौर में एंट्री 2024 में हुई थी, जब उसने ग्राम शहाणा, तहसील सांवेर में 47 एकड़ जमीन 200 करोड़ रुपए में खरीदी थी। यह जमीन गाइडलाइन से 13 गुना अधिक कीमत पर खरीदी गई थी। इस सौदे से सरकार को 5.26 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था।
टियर-2 सिटी के रूप में इंदौर की प्राथमिकता
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इंदौर-उज्जैन रोड पर अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए 46 एकड़ जमीन खरीदी है। यह सौदा सीधे किसान से किया गया था। गोदरेज ने पुणे और बेंगलुरु के बाद टियर-2 शहरों में इंदौर को चुना है। यह मप्र में किसी कॉर्पोरेट का पहला प्लॉटिंग प्रोजेक्ट होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप