भोपाल में 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
भोपाल : राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को श्यामला हिल्स स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में 25 फरवरी (मंगलवार) दोपहर 2 बजे से अर्बन समिट का आयोजन होगा। इसमें शहरी विकास से जुड़ी प्रमुख नीतियों और निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। मध्यप्रदेश में 72 हजार करोड़ रुपये की लागत से नगरीय विकास की विभिन्न परियोजनाएँ प्रगति पर हैं, जबकि 88 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएँ प्रक्रियाधीन हैं।
समिट में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, और केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव कटिकिथला श्रीनिवासन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला के स्वागत उद्बोधन से होगा।
उद्घाटन सत्र के बाद "डेवलपिंग सिटीज ऑफ टुमॉरो" विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रमुख सचिव शुक्ला एवं नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त सी.बी. चक्रवर्ती अपने प्रेजेंटेशन देंगे। इसके बाद, निवेशकों के साथ नगरीय विकास से जुड़ी परियोजनाओं में निवेश के अवसरों पर परिचर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर ईवी पोर्टल का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, नगरीय विकास एवं आवास विभाग की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें निवेशकों को शहरी विकास परियोजनाओं में निवेश की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अर्बन समिट निवेशकों के लिए राज्य में शहरी विकास की अपार संभावनाओं को जानने और उसमें भागीदारी करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
योगेश्वर रूप में जीवन का दर्शन देते हैं भगवान श्रीकृष्ण
राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की