ग्लेन फिलिप्स ने मार्नस लाबुशेन का पकड़ा अद्भुत कैच
ग्लेन फिलिप्स ने शनिवार को क्राइस्टचर्च में जारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मार्नस लाबुशेन का अविश्वसनीय कैच लपका। फिलिप्स के इस कैच की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। कीवी फील्डर ने दाएं ओर हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लपका और सभी को सन्न कर दिया।
न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी पारी का 61वां ओवर कर रहे थे। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ पर डाली, जिस पर मार्नस लाबुशेन ने कट शॉट खेलकर कुछ रन बटोरने चाहे। वहां मौजूद ग्लेन फिलिप्स ने दाएं ओर हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से अद्भुत कैच लपका। मैदान में इस कैच को देखकर हर कोई दंग रह गया। इस कैच का वीडियो कुछ ही पल में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कैच लेने के बाद ग्लेन फिलिप्स बेहद उत्साहित नजर आए और टीम वालों ने जोर-शोर से इस विकेट का जश्न मनाया। मार्नस लाबुशेन 10 रन से अपना शतक चूक गए। वो 147 गेंदों में 12 चौके की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 256 रन पर ऑलआउट हुई।
मैट हेनरी का बेहतरीन प्रदर्शन
बता दें कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। न्यूजीलैंड की पहली पारी 162 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 256 रन पर सिमटी। इसमें प्रमुख भूमिका कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने निभाई, जिन्होंने 23 ओवर के अपने स्पेल में 4 मेडन सहित 67 रन देकर सात विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 94 रन की बढ़त मिली।
न्यूजीलैंड का तगड़ा पलटवार
94 रन की बढ़त का बोझ लिए उतरी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही। मिचेल स्टार्क ने ओपनर विल यंग (1) को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। मगर यहां से मेजबान टीम ने दमदार वापसी की। टॉम लैथम (65*) और केन विलियमसन (51) ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की शतकीय साझेदारी की। पैट कमिंस ने विलियमसन को बोल्ड करके कीवी टीम को दूसरा झटका दिया।
दूसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में दो विकेट खोकर 134 रन बनाए। लैथम के साथ रचिन रवींद्र (11*) क्रीज पर टिके हुए हैं। मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 40 रन की बढ़त बना ली है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को एक-एक विकेट मिला।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा