Glenn Maxwell का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किया धमाल
ग्लेन मैक्सवेल ने गुरुवार, 14 नवंबर को ब्रिसबेन में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपनी ताकत और नई बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने सात ओवर के मैच में सिर्फ 19 गेंद पर 43 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। इस दौरान मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में 10000 रन भी पूरे किए और इस प्रारूप में ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए।
मैक्सवेल यह उपलब्धि 421वीं टी20 पारी के दौरान हासिल की। सबसे छोटे प्रारूप में 10,000 रन का विशाल आंकड़ा छूने वाले 16वें खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपना पहला मैच 2010 में खेला था। मैक्सवेल को जादुई आंकड़े को पार करने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी और उन्होंने नसीम शाह के एक ही ओवर में तीन चौके लगाकर ऐसा कर दिखाया।
टी20 क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
- डेविड वार्नर-12411
- आरोन फिंच-11458
- ग्लेन मैक्सवेल-10031
36 साल मैक्सवेल ने अब तक टी-20 क्रिकेट में 421 पारियों में लगभग 28 की औसत से 10031 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और 54 अर्धशतक शामिल हैं और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 154 का है। मैक्सवेल के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उन्होंने छोटे प्रारूप में बहुत कम ही शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की है।
29 रन से ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच
जहां तक मैच की बात है, बारिश और बिजली गिरने के कारण गाबा में मैच को सात ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक बल्लेबाजी की। मैक्सवेल की तूफानी बल्लेबाजी और मार्कस स्टोइनिस की 7 गेंद पर नाबाद 21 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सात ओवर में 93 रन बनाए। पाकिस्तान ने 29 रन से यह मुकाबला गंवा दिया।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
India-AI Summit LIVE: 'भारत को अपने डेटा पर आधारित एआई विकसित करना होगा', नीति आयोग के पूर्व सीईओ कांत बोले
एआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर खतरे की आशंका, मंत्री वैष्णव ने मीडिया उद्योग को लेकर चिंता जताई
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम
मुश्किल में फंसी ‘धुरंधर: द रिवेंज’, आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में बीएमसी