खराब फॉर्म के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने अनिश्चित काल के लिए लिया ब्रेक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 सीजन से हटने का फैसला लिया है। उन्होंने अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैक्सवेल ने सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की करारी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए इस खबर का खुलासा किया। मैक्सवेल को इस सीजन खराब फॉर्म की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स के खिलाफ तो वह प्लेइंग-11 तक का हिस्सा नहीं थे। विल जैक्स ने उनकी जगह प्लेइंग-11 में जगह बनाई थी। मैच के बाद मैक्सवेल ने समझाया कि उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को खुद किसी और को आजमाने के लिए कहा था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्सवेल ने कहा कि वह इस समय अच्छे मानसिक और शारीरिक स्थिति में नहीं हैं। इसलिए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने हालांकि, यह नहीं बताया कि वह कब तक इस लीग में नहीं खेलेंगे या फिर वह अगले सीजन में भी वापसी करेंगे या नहीं। मैक्सवेल ने आरसीबी की सात मैचों में छठी हार के बाद कहा- निजी तौर पर मेरे लिए यह काफी आसान फैसला था। मैं पिछले मैच के बाद फाफ (डु प्लेसिस) और कोच के पास गया और कहा कि मुझे लगता है कि यह शायद समय है कि हम किसी और को आजमाएं।
मैक्सवेल ने कहा- मैं पहले भी इस स्थिति में रहा हूं। आप चाहें तो खेलना जारी रख सकते हैं और खुद को और अंधकार में धकेल सकते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि अब सच में मेरे लिए खुद को मानसिक और शारीरिक ब्रेक देने, अपने शरीर को सही करने का एक अच्छा समय देने का मौका है। अगर मुझे टूर्नामेंट के दौरान खेलने की जरूरत होती है, तो मैं उम्मीद करता हूं कि मैं एक ठोस मानसिक और शारीरिक स्थिति के साथ वापसी करूंगा और प्रभाव डालने की कोशिश करूंगा।मैक्सवेल ने कहा- पावरप्ले के बाद हमारी बल्लेबाजी में थोड़ी कमी है, जो पिछले कुछ सत्रों में मेरी ताकत रही है। हालांकि, अब मुझे लगा कि मैं बल्ले के साथ सकारात्मक तरीके से टीम को योगदान नहीं दे पा रहा था। यही वजह है कि परिणाम और टीम की स्थिति अच्छी नहीं है और हम सबसे नीचे हैं। मुझे लगता है कि यह किसी और को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने का एक अच्छा समय है और उम्मीद है कोई उस स्थान को अपना बना सकता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई