केरल में दलित समुदाय की लड़की से बलात्कार
तिरुवनंतपुरम । केरल में दलित समुदाय की एक लड़की से विभिन्न स्थानों पर बलात्कार करने के आरोप में नौ और लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में पांच एफआईआर दर्ज करने के बाद शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारियां 18 साल की लड़की के बयान के आधार पर की गईं। उसने आरोप लगाया है कि 16 साल की उम्र से उससे कई बार बलात्कार किया गया। पीड़ित लड़की एथलीट है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि लड़की के साथ उसके कोच, साथी एथलीट और सहपाठियों सहित कई लोगों द्वारा बलात्कार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के बयान के अनुसार, उसने संदिग्धों से बातचीत करने के लिए अपने पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि फोन के विवरण और लड़की के पास मौजूद डायरी से मिली जानकारी की पुष्टि करके 40 लोगों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 60 से ज़्यादा लोगों के शामिल होने का संदेह है और पथानामथिट्टा के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ये घटनाएं उस समय हुईं जब लड़की नाबालिग थी, इसलिए आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी लगाई जाएंगी। पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने कहा कि हो सकता है कि पथानामथिट्टा जिले के बाहर के व्यक्ति भी इस मामले में शामिल रहे हों। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के अनुसार, लड़की 13 साल की उम्र से ही बलात्कार की शिकार हुई। उन्होंने एक समाचार चैनल को बताया कि लड़की को गहन परामर्श के लिए मनोवैज्ञानिक के पास भेजा गया। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने यह भी बताया कि लड़की के पिता के फोन में कई संदिग्ध आरोपियों के फोन नंबर पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलात्कार की घटना के संबंध में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले में और भी प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी तथा और गिरफ्तारियां होंगी।
यात्रियों को राहत, शाम 5 बजे बाद मेट्रो का इंतजार होगा कम; 15 सितंबर से नया शेड्यूल
शराब के नशे में कानून को दी चुनौती, तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक गिरफ्तार
नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का भंडाफोड़, अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी टीम
छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने उठाए सवाल, NSUI नेता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR
भारत की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, नकवी से ट्रॉफी नहीं ली; मैदान से खाली हाथ निकले
मिट्टी के गणपति घर लाए हेमंत खंडेलवाल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विराट कोहली का टैटू कलेक्शन देखकर रह जाएंगे हैरान, हर निशान की है अपनी कहानी
BCCI की चेतावनी के बाद भी नहीं सुलझा ट्रॉफी विवाद, नकवी को लेकर सामने आई नई जानकारी
युवाओं से प्रदीप जोशी की अपील, ‘आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक बदलावों पर रखें नजर’
भोपाल में मिले बांग्लादेशी पासपोर्ट से खुला नेटवर्क का राज? एयरपोर्ट-सीपोर्ट पर निगरानी बढ़ी
दर्द में छटपटाती रही गर्भवती, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पिकअप बनी सहारा
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
राम गोपाल वर्मा की नई फिल्म में होगा गैंगस्टर और लव स्टोरी का तड़का, मोहित सूरी भी साथ
नीलम कोठारी ने खोला राज! क्या गोविंदा से करती थीं प्यार, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने की बात पर कांग्रेस नाराज, BJP पर लगाया भेदभाव का आरोप
भारतीय कारों पर यूरोप का शुल्क घटेगा, देश के ऑटो एक्सपोर्ट को मिल सकती है बड़ी बढ़त
‘राहुल गांधी कर रहे ओछी राजनीति’, 80% भारतीयों के मांसाहारी बयान पर BJP का हमला
‘भाषाएं सीखना जरूरी, मातृभाषा भूलना नहीं’, अमित शाह ने हिंदी पर रखी अपनी बात
अमेरिका के ठिकाने निशाने पर, चीन की सैटेलाइट तस्वीरों से ईरान को मदद का शक
गणेश उत्सव शुरू होते ही मंदिरों और पंडालों में उमड़ी भीड़, लालबाग के राजा के दर्शन को सैलाब