मुर्शिदाबाद हिंसा पर गिरिराज सिंह का बयान, ममता बनर्जी पर वक्फ को लेकर निशाना
बेगूसराय, 14 अप्रैल । केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह हिंसा सरकार की नाकामी का सबूत है और ममता बनर्जी हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप विपक्षी नेताओं पर लगाया।
गिरिराज सिंह ने मुर्शिदाबाद की हिंसा को “दुखद” बताते हुए कहा कि यह घटना जम्मू-कश्मीर के 1990 के दशक की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि लोगों की दुकानें लूटी गईं, घर जलाए गए। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इतनी बड़ी घटना बिना सरकार की शह के नहीं हो सकती। ममता बनर्जी रक्षक थीं, लेकिन अब भक्षक बन गई हैं। क्या बंगाल कश्मीर या बांग्लादेश बन जाएगा?
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में लोगों को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन संपत्ति और जान-माल की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है, जिसमें ममता सरकार पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने आगे कहा कि इस हिंसा ने बंगाल को “बांग्लादेश से भी आगे” पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि जब माझी ही नाव डुबोए, तो क्या किया जाए? ममता बनर्जी की नीतियां हिंदुओं को बंगाल छोड़ने पर मजबूर कर रही हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
वक्फ कानून को लेकर हो रहे विरोध पर गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ मौलानाओं और विपक्षी नेताओं, खासकर राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी, द्वारा लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। वक्फ कानून में सुधार किया गया है। यह स्पष्ट है कि किसी की संपत्ति नहीं ली जाएगी। फिर भी भ्रम फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश हो रही है। कोई एक सबूत दिखाए कि यह कानून किसी के खिलाफ है।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यह संशोधन वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी बनाने के लिए है, लेकिन विपक्ष इसे गलत तरीके से पेश कर रहा है।
गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी से सवाल किया कि क्या वह बंगाल को अराजकता की ओर ले जाना चाहती हैं।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’