इंट्रा-स्क्वाड में चमके गिल, राहुल और शार्दुल
नई दिल्ली। बेकेनहम में खेले जा रहे इंट्रा-स्क्वाड मैच के पहले दिन टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़े। ये मुकाबला आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए टीम इंडिया खेल रही है।
मैच बंद दरवाजे के पीछे खेला जा रहा है, जिसको लेकर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक 'X' (पहले ट्विटर) अकाउंट पर मैच की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें नए कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल को बड़े शॉट लगाते हुए देखा जा रहा है।
IND vs IND-A Intra Squad Match में गिल-राहुल का अर्धशतक
दरअसल, इंट्रा-स्क्वाड मैच बंद दरवाजों के पीछे खेला जा रहा है और यही वजह है कि इसकी कोई लाइव स्ट्रीमिंग या टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं है। इस महीने के अंत में होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया-ए ने पिछले हफ्ते इंग्लैंड लायंस के साथ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी और दूसरे अनौपचारिक मैच के दौरान केएल राहुल ने एक शानदार शतक भी जड़ा था।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान केएल राहुल पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान भी ओपनिंग की थी और अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया था। उन्होंने इंट्रा स्क्वॉड मैच में भी शानदार फिफ्टी ठोकी। उनके साथ ही कप्तान गिल ने भी अर्धशतक जड़ा। वहीं गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने महफिल लूटी। ठाकुर ने अपने इस प्रदर्शन के जरिए प्लेइंग XI में शामिल होने की दावेदारी पेश की है।
बीसीसीआई ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बेकेनहम...इंट्रा-स्क्वाड गेम में एक ठोस शुरुआती दिन! केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के लिए अर्धशतक, शार्दुल ठाकुर ने विकेट लिए।”
यशस्वी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए
बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई फोटो में नॉन स्ट्राइकर एंड पर यशस्वी को देखा जा रहा है, लेकिन बीसीसीआई ने उनके परफॉर्मेंस का पोस्ट में कोई जिक्र नहीं किया, जिससे ये समझा जा रहा है कि वह इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। बता दें कि उनका यह पहला इंग्लैंड दौरा है। यहां की परिस्थितियों में ढलने के लिए यह युवा बल्लेबाज पहले ही इंग्लैंड आ गए थे। उन्होंने इंडिया ए के लिए दो मैच खेले, लेकिन वह उसमें कुछ खास नहीं कर सके।
पहला टेस्ट 20 जून से होगा शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से 24 जून तक हेडिंग्ले में खेली जाएगी और बाकी चार मैच बर्मिंघम (2-6 जुलाई), लॉर्ड्स (10-14 जुलाई), मैनचेस्टर (23-27 जुलाई) और द ओवल (31 जुलाई-4 अगस्त) जैसे जगह पर होंगे।
इस टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान के लिए नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने भारत के लिए 32 टेस्ट मैच खेले हैं। वह सबसे लंबे प्रारूप में टीम का नेतृत्व करने वाले 37वें खिलाड़ी बन गए हैं।
गिल की कप्तानी में टीम इंडिया रचना चाहेंगे इतिहास
'मेन इन ब्लू' ने आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी, जब उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 1-0 से हराया था। इस तरह अब टीम इंडिया की नजरें इतिहास रचने पर हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप