महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने बिलासपुर स्टेशन का किया निरीक्षण
बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा 5 जून को बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, अन्य विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय सहित मंडल के शाखाधिकारी भी उपस्थित थे। महाप्रबंधक द्वारा प्लेटफार्म 6 से प्लेटफार्म नं 1 तक पूरे प्लेटफार्म परिसर का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होने प्लेटफार्म 6 की लंबाई बढ़ाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये। यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बंद पड़े जन आहार को जल्द से जल्द खोलने का निर्देश आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारियों को दिये।
यात्री प्रतीक्षालय के निरीक्षण के दौरान उन्होने मातृत्व सुविधा हेतु उपलब्ध कराये गए बेबी फीडिंग कार्नर में और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिये जिससे माताओं को अपने नवजात शिशुओं को आराम से स्तनपान कराने की बेहतर सुविधा प्राप्त हो। एटीवीएम में फैसिलिटेटर की नियुक्ति जल्द से जल्द करने का निर्देश भी उन्होने दिया ताकि रेलयात्री इनकी मदद से अनारक्षित टिकट आसानी से प्राप्त कर सके। बिलासपुर स्टेशन में 435 करोड़ रुपए की लागत से होने वाली पुनर्विकास कार्यों के संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक व गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिये।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये