नेपाल में फिर से जेन-Z युवाओं का प्रदर्शन, कर्फ्यू लगाया गया
नई दिल्ली: 2 महीने पहले हुए जेन-Z प्रदर्शन के बाद नेपाल में फिर युवाओं का गुस्सा फूटा है. बारा जिले के सिमरा इलाके में हालात एक बार फिर बिगड़ गए. बुधवार को Gen-Z युवाओं और CPN-UML पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. इसी तनाव के बाद गुरुवार को Gen-Z युवा फिर से सड़क पर उतर आए. हालात तो नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने दोपहर 12:45 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दे दिया है. CPN-UML नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली की पार्टी है.
गुरुवार को सुबह 11 बजे कई युवा सिमरा चौक पर इकट्ठा हुए. भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल का इस्तेमाल किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. इसके बाद स्थिति और न बिगड़े इसलिए कर्फ्यू लगा दिया गया. Gen-Z युवाओं का कहना था कि पुलिस ने बुधवार को हुई झड़प में जिन UML कार्यकर्ताओं के खिलाफ उनकी शिकायत दर्ज हुई थी, उन सभी को गिरफ्तार नहीं किया.
इसी आरोप के बाद पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है. इनमें जीतपुरसिमरा उपमहानगर के वार्ड 2 के अध्यक्ष धन बहादुर श्रेष्ठ और वार्ड 6 के अध्यक्ष कैमुद्दीन अंसारी शामिल हैं. बुधवार की झड़प में Gen-Z के 6 समर्थक घायल हुए थे. इसी घटना के बाद Gen-Z समूह ने UML के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दी थी.
Gen-Z के जिला संयोजक सम्राट उपाध्याय ने कहा कि कुछ आरोपियों को न पकड़े जाने के कारण वे फिर से विरोध करने उतरे. बुधवार को तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े. इससे सिमरा एयरपोर्ट को अपनी उड़ानें रोकनी पड़ीं. बारा जिले के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर रख रहा है, क्योंकि जिले में राजनीतिक तनाव और बीच-बीच में होने वाली झड़पें बढ़ती जा रही हैं.
जेन-Z युवाओं और UML कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की शुरुआत बुधवार को हुई, जब UML पार्टी अपना यूथ अवेकनिंग कैंपेन करने की तैयारी में थी. UML के महासचिव शंकर पोखरेल और पोलितब्यूरो सदस्य महेश बस्नेत बुधवार सुबह 10:30 बजे काठमांडू से सिमरा आने वाले थे और यहां उनको सरकार विरोधी रैली में संबोधन देना था. लेकिन जैसे ही जेन-Z युवाओं को खबर मिली, उन्होंने सेमरा एयरपोर्ट का घेराव किया. इसके बाद UML कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई.
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा