गौतम गंभीर का 'गुरुमंत्र': भारतीय खिलाड़ियों को निडरता के साथ खेलने का सुझाव
भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। 22 साल के बल्लेबाज ने खुलासा किया है कि नव-नियुक्त हेड कोच गौतम गंभीर ने भारत को निडर क्रिकेट खेलने में मदद की है।
जायसवाल ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम को गौतम गंभीर का भरपूर समर्थन मिला था। जायसवाल इस समय दलीप ट्रॉफी 2024 में हिस्सा ले रहे हैं, जहां वो भारत ए का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज पहली पारी में 30 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार होकर पवेलियन लौटे।
यशस्वी जायसवाल ने क्या कहा
भारतीय टीम को दलीप ट्रॉफी के बाद बांग्लादेश और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। जायसवाल ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''हां, मैंने श्रीलंका सीरीज के दौरान उनसे बातचीत की थी। उन्होंने वाकई हमारा समर्थन किया और कहा कि खुलकर खेलो और गेम का आनंद उठाओ, हम तुम्हारे साथ हैं।''
उन्होंने आगे कहा, ''गंभीर की बात से हमें विश्वास मिला और हमें निडर होकर खेलने में मदद मिली। मैं इस समय कड़ी मेहनत कर रहा हूं। पहले दलीप ट्रॉफी पर ध्यान है और फिर बांग्लादेश सीरीज पर ध्यान लगाऊंगा। आपको निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना होता है और अपनी शैली पर लगातार काम करना होता है।''
जायसवाल की धमाकेदार शुरुआत
बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अपना टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ किया और बेहतरीन प्रदर्शन करके क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जायसवाल ने सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाए और वह सुनील गावस्कर के बाद ऐसा कमाल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे।
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 टेस्ट पारियों के अंदर ही 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। वह विनोद कांबली के बाद टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। कांबली ने 14 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा पार किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल