गौतम गंभीर ने कप्तानी के लिए नहीं चुना सूर्यकुमार यादव का नाम ?
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान होने के बाद कई फैन्स हैरान हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के नायक बने हार्दिक पांड्या को इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का नया कप्तान माना जा रहा था. लेकिन गुरुवार को जब टीम का ऐलान हुआ था तो हार्दिक का नाम होने के बावजूद कप्तान के तौर पर उनका नाम नहीं था, जबकि पांड्या टी20 वर्ल्ड कप में बतौर उपकप्तान खेल रहे थे. लेकिन नए समीकरणों के साथ यह जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को दी गई है. कई जानकार इसे गौतम गंभीर का फैसला बता रहे हैं.
माना जा रहा है कि गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट में नया कप्तान बनाने का फैसला किया है. लेकिन अगर सिलेक्शन कमेटी से जुड़े सूत्रों की मानें तो गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार को कप्तान बनाने की कोई सिफारिश नहीं की. लेकिन उन्होंने सिलेक्शन कमेटी को यह साफ कर दिया था कि वह ऐसे कप्तान के साथ काम करना पसंद करेंगे, जिसे वर्कलोड मैनेजमेंट की समस्या न हो और उसे फिटनेस संबंधी दिक्कते भी न हों. ऐसे में जब रोहित शर्मा और विराट कोहली इस फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं, तो सूर्याकुमार यादव से बेहतर कोई विकल्प नहीं है.
एक खबर के मुताबिक, ‘गौतम गंभीर ने नए टी20 कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का नाम पिच (रखा) नहीं किया था. बस उन्होंने यह साफ किया था कि वह ऐसे कप्तान के साथ काम नहीं करना चाहते हैं, जिसके वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते दिक्कते हों.’ सिलेक्शन कमेटी में कुछ सदस्य हार्दिक पांड्या को ही कप्तानी देने के पक्ष में थे क्योंकि उन्होंने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी और वह इस टीम के उपकप्तान भी थे. सिलेक्टर्स ने माना की उनके ऊपर जिम्मेदारी थी और इसलिए ही वह टी20 वर्ल्ड कप में आईपीएल में खराब परफॉर्मेंस के बावजूद कामयाब हुए.
लेकिन 30 वर्षी हार्दिक पांड्या का लगातार चोटिल होते रहना उनके खिलाफ गया. वह वनडे वर्ल्ड कप के बाद करीब 6 महीने तक क्रिकेट मैदान से बाहर थे. उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के दौरान टखने में चोट लगी थी और गंभीर और अजित अगरकर ने हार्दिक पांड्या से मंगलवार को पहले ही इस संबंध में बात कर ली थी और उन्हें इस फैसले की जानकारी दे दी थी.
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा