दिल्ली एयरपोर्ट पर Gauri Khan का प्रोटेक्टिव अंदाज
नई दिल्ली। बी-टाउन की पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर और शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आमतौर पर जहां गौरी स्माइली फेस से फैंस का स्वागत करती हैं आज कुछ गुस्से में नजर आईं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मां-बेटी
दिल्ली एयरपोर्ट पर दोनों ही मां-बेटी काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही थीं। सुहाना ने ब्लू डेनिम के साथ बेसिक ब्लैक टॉप पहना था। वहीं, गौरी ऑफ वाइट जैकेट के साथ ब्लू डेनिम और ब्लैक गॉगल्स में दिखीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी को सुहाना की तस्वीरें क्लिक करने से रोकते हुए दिखाई दे रही हैं।
अच्छे मूड में नजर आईं गौरी खान
एक पैपराजी पेज ने इस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। जब कैमरे अचानक से फ्लैश चमकने लगते हैं तो गौरी आगे बढ़कर पैप्स से उनकी तस्वीरें न क्लिक करने का अनुरोध करती हैं। गौरी को देखकर ये साफ लग रहा था कि वो सुहाना के लिए एक प्रोटेक्टिव मां का किरदार बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं। इस बीच,सुहाना ने अपना सिर नीचे किया और तेजी से आगे बढ़ गईं। इस दौरान सुहाना पैपराजी को इग्नोर करते दिखीं। इंटरनेट यूजर्स गौरी के इस बर्ताव से हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिरी उन्होंने ऐसा क्यों किया।
बहुत जल्द 'किंग' से करेंगी ओटीटी डेब्यू
सुहाना ने दिसंबर 2023 में जोया अख्तर द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स ओरिजिनल द आर्चीज़ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ ख़ुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, डॉट, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी थे। इसके बाद, सुहाना अपने पिता के साथ बहुत जल्द मच अवेटेड फिल्म किंग में नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट को पहले सुजॉय घोष ने डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन अब इसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं। कथित तौर पर इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
गौरी यहां बेटी सुहाना के साथ दिल्ली में ‘गौरी खान डिजाइन एक्सपीरियंस सेंटर’ लॉन्च के लिए आई थीं।
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण