गणगौर 2024: इस दिन से शुरू होगा निमाड़ का सबसे बड़ा लोक पर्व
निमाड़ अंचल में गणगौर हिंदुओं का सबसे बड़ा लोक पर्व माना जाता है. हर साल चैत्र शुक्ल तृतीया को गणगौर पर्व मनाया जाता है. यह लोक पर्व मध्य प्रदेश और राजस्थान में बड़ी धूमधाम से लोग मनाते हैं. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक खरगोन सहित पूरे निमाड़ में गणगौर लोक पर्व का खासा उत्साह रहता है.
बता दें कि इस साल चैत्र शुक्ल तृतीया गुरुवार 11 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी. माता की बाड़ी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन खुलेगी. इसी दिन माता की घट स्थापना भी होगी. लोग ज्वारों स्वरूप माता की टोकरियां रथों में लेकर अपने-अपने घर जाएंगे. फिर अगले तीन दिनों तक भक्त गणगौर के लोकगीत और झालरिया गाएंगे.
होती है शिव-पार्वती की आराधना
खरगोन के मंडलेश्वर निवासी बताया कि खरगोन सहित पूरे निमाड़ में गणगौर एक लोक पर्व के रूप में मनाया जाता है. गणगौर शब्द गण और गौरा से मिलकर बना है. गण का अर्थ शिवजी से है. गौरा का अर्थ माता पार्वती से है. इस पर्व में शिव और पार्वती दोनों की आराधना की जाती है
इस समय करें घट स्थापना
इस साल मंगलवार 9 अप्रैल को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है. इसी दिन माता की घट स्थापना होगी. लेकिन, इस दिन वैधृति योग भी है. पंचांग के अनुसार, वैधृति योग अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए घट स्थापना का मुहूर्त अभिजीत काल का हो तो अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. अभिजीत काल का मतलब होता है, मध्यान सूर्योदय का समय यानी दोपहर 12 बजे के 24 मिनट पहले और 24 मिनट बाद. इस हिसाब से 11:40 बजे से 12:20 बजे तक का समय घट स्थापना के लिए सबसे शुभ होगा.
8 दिनों तक मनाएंगे गणगौर पर्व
वैसे तो गणगौर चैत्र कृष्ण एकादशी से ही प्रारंभ हो जाता है. बाड़ी में ज्वारे बोए जाते हैं. हर दिन महिलाएं गणगौर के लोकगीत गाती हैं, जिन्हें झालरिया कहते हैं. पर्व के दौरान महिलाएं शिव और पार्वती दोनों की पूजा, आराधना करती हैं. तीज के दिन माता के विसर्जन के साथ पर्व का समापन होता है.
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा