तेलंगाना में 1.87 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ गणेश लड्डू
हैदराबाद। तेलंगाना के बंदलागुडा जागीर में स्थित कीर्ति रिचमंड विला में गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम हुआ, जिसका समापन गणेश मूर्ति विसर्जन से पहले गणेश लड्डू की नीलामी के साथ हुआ। इस साल, गणेश लड्डू की नीलामी 1.87 करोड़ में की गई और इस तरह पिछले साल के 1.26 करोड़ के रिकॉर्ड टूट गया। नीलामी में कुल 100 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जो 25-25 सदस्यों के चार समूहों में बांटे थे। एक समूह ने सफलतापूर्वक लड्डू को खरीद लिया।
पिछले साल लड्डू जीतने वाले समूह ने ऐलान किया था कि धनराशि एक ट्रस्ट के तहत दान की जाएगी, ताकि छात्रावासों में गरीब छात्रों और समाज के अन्य जरूरतमंद लोगों समेत वंचित वर्ग का विकास हो सके। दरअलस गणेशोत्सव को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विनायक चविथि कहा जाता है। हर साल गणेशोत्सव के संपन्न होने के बाद नीलामी का आयोजन होता है। नीलामी में कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है।
भक्तों का मानना है कि लड्डू जीतने से ईश्वरीय आशीर्वाद, समृद्धि और सफलता मिलती है। लड्डू को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और जो लोग इस नीलामी को जीतते हैं, उन्हें अक्सर पूरे साल भरपूर फसल और आर्थिक वृद्धि मिलती है। इस मान्यता ने नीलामी को एक छोटे पैमाने के आयोजन से एक भव्य परंपरा में बदल दिया है, जिसमें अब दूर-दूर से प्रतिभागी इसमें शामिल होने यहां आते हैं। गणेश विसर्जन जुलूस की तैयारी के लिए हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार को यातायात एडवाइजरी जारी की है। सुचारू और सुविधाजनक यातायात के मद्देनजर जारी की गई एडवाइजरी मंगलवार सुबह से बुधवार दोपहर तक प्रभावी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से रूट मैप का पालन करने की अपील की है।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति