मैच के बाद हताश केएल राहुल ने कही बड़ी बात......
आईपीएल 2024 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। केकेआर ने एलएसजी को 98 रन से शिकस्त दी। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन बनाकर सिमट गई।
हार के बाद लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं, केकेआर ने अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। लखनऊ के इकाना में खेले गए मैच में केकेआर की तरफ से सुनील नारायण ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल निराश दिखे।
'हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए'
केएल राहुल ने कहा, दूसरी पारी में हमारे सामने बड़ा लक्ष्य था। बल्ले, गेंद और फील्डिंग में हमने बेहद खराब प्रदर्शन किया। हमारा प्रदर्शन आज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। विकेट अच्छी थी, पिच इतनी खराब नहीं थी, लेकिन लक्ष्य 20-30 रन अधिक था। हमें यहां की परिस्थितियों की अच्छी समझ है।
योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहना पाए
राहुल ने आगे कहा, हम अपनी योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहुंचा पाए। ड्रेसिंग रूम में जाने के बाद हम इस स्थिति से निकलने की कोशिश करेंगे। यह हमारा अन्तिम होम मैच था, प्लेऑफ में जाने के लिए हमें अब बाकी तीनों मैच जीतने होंगे, लेकिन इससे हमें खुलकर खेलने की आजादी भी मिलेगी।
एक गलती अब लखनऊ को पड़ सकती है भारी
बता दें कि यह रनों के लिहाज से लखनऊ की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इस बड़ी हार ने लखनऊ का नेट रन रेट नेगेटिव में कर दिया है। लखनऊ को तीन मैच और खेलने हैं, एक मैच में भी की गई चूक अब टीम को भारी पड़ सकती है।
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?