इंदौर ननि की 150 से ज्यादा फाइलों में फर्जीवाड़ा
इंदौर । प्रदेश की इंदौर नगर निगम की 150 से ज्यादा फाइलों में फर्जीवाड़ा हुआ है। यह खुलासा हुआ है मामले की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट में। निगमायुक्त द्वारा गठित समिति ने शुक्रवार देर रात अपनी रिपोर्ट सौंप दी। इन फाइलों के जरिए 107 करोड़ रुपये के फर्जी बिल लगाए गए थे। इसमें से नगर निगम ने 81 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान कर भी दिया है।जिन कामों के एवज में यह भुगतान किया गया वो कभी हुए ही नहीं। न उनके लिए निगम ने कभी निविदा निकाली न विज्ञापन जारी किया। ठेकेदारों ने फर्जी दस्तावेज के जरिए फाइलें तैयार की और फिर ड्रेनेज विभाग से होते हुए इन्हें सीधे ऑडिट शाखा में पेश कर दिया। ऑडिट शाखा ने भी आंख मूंदकर इन फर्जी बिलों पर मुहर लगा दी। ठेकेदारों ने फर्जी बिलों में वर्ष 2016 से वर्ष 2020 के बीच काम होना दिखाया है।नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनील गुप्ता की शिकायत पर एमजी रोड थाना पुलिस ने 16 अप्रैल 2024 को पांच फर्मों जाह्नवी इंटरप्राइजेज, क्षितिज इंटरप्राइजेज, किंग कंस्ट्रक्शन, नीव कंस्ट्रक्शन और ग्रीन कंस्ट्रक्शन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों ने करीब 28 करोड़ 73 लाख रुपये के फर्जी बिल प्रस्तुत कर तीन करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान भी प्राप्त कर भी लिया। मामले के संज्ञान में आने के बाद निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इसकी जांच के लिए एक कमेटी गठित की थी। इस कमेटी ने शुक्रवार रात रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है। निगमायुक्त ने बताया कि कमेटी ने 188 फाइलों की जांच की। इसमें से 150 से ज्यादा फाइलों में फर्जीवाड़ा मिला है। इस आंकडे के और बढ़ने की आशंका भी है। 10 वर्षों की फाइलों की जांच की कमेटी ने पिछले 10 वर्ष की फाइलों की जांच की है। इन सभी में यह बात सामने आई है कि आरोपित पिछले वर्षों में काम बताकर दो-तीन वर्ष बाद बिल प्रस्तुत करते थे। ड्रेनेज विभाग का ज्यादातर काम जमीन के भीतर होने से इसकी जांच करना आसान नहीं होता। आरोपित इसी का फायदा उठाते थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई