चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में गांजा बरामद
बिलासपुर । पुलिस ने गांजा तस्करी के जुर्म में मध्यप्रदेश जबल परुर निवासी चार आरोपियों को पकड़ा है। पकडे गए सभी आरोपी जबलपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों से कुल सात किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। तारबाहर पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 बी का अपराध दर्ज किया गया है। किशन कछवाहा निवासी राठी कालोनी लटकारी के पड़ाव महात्मा गाधी वार्ड थाना लाडग़ंज जबलपुर (मप्र), हर्षित अग्रवाल निवासी जगदीश मंदिर गडा फाटक थाना लाडगंज जिला जबलपुर मध्यप्रदेश, शिवम केशरवानी निवासी गडा फाटक रानीताल लिंक रोड थाना लाडग़ंज जिला जबलपुर मध्यप्रदेश, साहिल पटेल निवासी सब्जी मंडी आटा चक्की लटकारी के पड़ाव थाना लाडग़ंज जिला जबलपुर मध्यप्रदेश। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि चार लोग 12 खोली हनुमान मंदिर के पास गांजा बिक्री के फिराक में हैं। चारो लोग शायद बाहर के रहने वाले है और ग्राहक तलाश रहे हैं। खबर के बाद आईपीएस पूजा कुमार के निर्देश में टीम का गठन किया गया। आरोपियों के धर पकड़ के लिए टीम को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने तत्काल संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा। चारों आरोपियों के कब्जे से थैले में छानबीन के दौरान करीब सात किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए चारो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20(क्च) के तहत अपराध दर्ज किया गया। चारो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को