पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, देश में शोक
बांग्लादेश : इस समय राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है और इसी बीच देश से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। खालिदा जिया का निधन हो गया है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया ने ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह 80 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।
बीएनपी के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर उनके निधन की पुष्टि की गई। पार्टी की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया कि खालिदा जिया का निधन फज्र की नमाज के ठीक बाद सुबह करीब 6 बजे हुआ। उनके निधन की खबर सामने आते ही बांग्लादेश की राजनीति और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। देश-विदेश से कई राजनीतिक नेताओं और संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
खालिदा जिया बांग्लादेश की राजनीति का एक बड़ा चेहरा रही हैं। वह न केवल बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, बल्कि लंबे समय तक देश की मुख्य विपक्षी पार्टी BNP का नेतृत्व भी किया। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अहम राजनीतिक फैसले लिए और बांग्लादेश की सत्ता की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
बीएनपी मीडिया सेल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी खालिदा जिया का निधन होने की जानकारी साझा की गई। पार्टी नेताओं ने इसे बांग्लादेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल और पार्टी कार्यालयों के बाहर एकत्र होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका