साबुन पर पूर्व मंत्री की शिकायत, बोले- नहाकर भी नहीं आती ताजगी
पन्ना । बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक ट्वीट फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार उन्होंने महंगे साबुन को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है, उन्होंने कहा कि मंहगे शैंपू और साबुन से खूब अच्छे से नहाने के बाद भी उनकी चिप-चिपाहट और चिकनाई नहीं जाती है।
ग्लिसरीन का अनुपात अधिक रहता है
सोशल मीडिया साइट एक्स पर पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले ने लिखा कि वर्तमान में पता नहीं किस प्रकार के शैम्पू और नहाने के महंगे से महंगे साबुन आते हैं कि खूब अच्छे से नहाने के बाद भी उनकी चिप-चिपाहट और चिकनाई नहीं जाती है। नहाने के बाद फ्रेश नहीं लगता है, ग्लिसरीन का अनुपात से अधिक उपयोग किया जाता है, जो भी कारण हो?
पंडित प्रदीप मिश्रा पर साधा था निशाना
कुछ दिनों पहले सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ के कारण 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा जी, क्यों इतने हादसे करवा रहे हो भाई लोगों को धर्म के प्रति उन्मादी मत बनाओ। धर्म से लोगों का ज्ञान बढ़ाओ। तुम्हारे रूद्राक्ष बांटने से पुण्य मिल रहा है या हत्याएं हो रही हैं, हादसे हो रहे हैं. बंद करो यह रूद्राक्ष बांटना!
सरकार पर निशाना साध चुकी हैं
एक ट्वीट में उन्होंने गोशालाओं को लेकर जिला प्रशासन पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि सम्पूर्ण पन्ना जिले की गोशालाओं में अव्यवस्थाओं का आलम है। गौ माताओं को न तो भरपेट चारा-पानी मिलता है और न उनके रहने की व्यवस्था ठीक है।पन्ना जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग कृपया व्यवस्थायें ठीक करें.एक अन्य ट्वीट में लिखा कि बड़ा आश्चर्य है कि देश में 90000 हजार सरकारी प्राइमरी स्कूल बन्द किए जा रहे हैं। सरकारों की घोर नाकामी है. यह एक सोची समझी उन बड़े लोगों-पूंजीपतियों की चाल है. मजदूर बनाने की फैक्ट्री बन्द न हो।
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
कई रणजी और IPL अनुभव वाले खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी