पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि अचन का हुआ निधन
डियन प्रीमियर लीग के बीच क्रिकेट जगत के लिए एक मनहूस खबर सामने आई है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि अचन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. केरल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पालियथ रवि अचन का वृद्धावस्था संबंधित बीमारियों के चलते निधन हो गया. वह 96 वर्ष के थे. अचन ऑलराउंडर थे. उन्होंने 1952 से 1970 तक केरल के लिए 55 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 1107 रन बनाए और 125 विकेट लिए. उनके परिवार में उनके बेटे के. राम मोहन हैं.
नाम है ये रिकॉर्ड
रवि अचन केरल क्रिकेट टीम के पहले प्लेयर रहे, जिन्होंने 1000 रन और 100 विकेट लेने की उपलब्धि अपने नाम की. पलियाथ रवि अचन का सोमवार को रात लगभग 9 बजे त्रिपुनिथुरा में उनके बेटे के आवास पर निधन हो गया. वह 96 साल के थे. उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. रवि अचन का जन्म 1928 में पालियम शाही परिवार के सदस्य अनियानकुट्टन थंपुरन और कोचुकुट्टी कुंजम्मा के घर हुआ था.
ऐसा रहा क्रिकेट करियर
रवि अचन का घरेलू क्रिकेट करियर 1952 से 1970 के बीच रहा. इस दौरान उन्होंने त्रावणकोर-कोचीन और केरल के लिए 55 फर्स्ट क्लास मैच खेले. दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के लेग स्पिनर रहे अचन ने 1107 रन बनाए और 125 विकेट हासिल किए. उनका बेस्ट स्कोर 70 रन रहा, जो मद्रास के खिलाफ एक मैच में उन्होंने बनाया था. वहीं, 34 रन देकर 6 विकेट उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही, जो उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ की थी.
इन खेलों में भी दिखाई दिलचस्पी
क्रिकेट के साथ-साथ उन्होंने लॉन टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे अन्य खेलों में भी दिलचस्पी दिखाई. त्रिपुनिथुरा के मंदिर शहर के सांस्कृतिक क्षेत्र में उनकी लगातार उपस्थिति थी. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बालगोकुलम, विश्व हिंदू परिषद, कथकली केंद्रम, पूर्णत्रयीशा संगीत सभा और पूर्णत्रयीशा सेवा संघम के साथ भी जुड़े रहे और पदाधिकारी के रूप में काम किया. उनकी बॉडी को त्रिपुनिथुरा में उनके बेटे राम मोहन के अपार्टमेंट में रखा गया है. मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे चेंदमंगलम में पलियाम परिवार के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके