पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन
भोपाल,। पूर्व राज्यपाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का 83 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पिछले कुछ समय से डॉ कुरैशी बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ अजीज कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से परिवार के साथ ही सियासी गलियारे में शोक की लहर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ कुरैशी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल के तौर पर कार्य किया था। सन् 1973 में श्री कुरैशी मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी रहे और 1984 में सतना निर्वाचन क्षेत्र से वह लोकसभा चुनाव जीते थे। डॉ कुरैशी को 24 जनवरी, 2020 को मप्र उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पू्र्व राज्यपाल डॉ कुरैशी के निधन की सुचना दे रहे उनके भतीजे सूफियान अली ने बताया कि वो पहली दफा 1972 में सीहोर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे और उसके बाद 1984 में लोकसभा सदस्य चुने गए। उन्होंने बताया कि डॉ कुरैशी की नमाजे जनाजा कोहेफिजा स्थित सूफिया मस्जिद में बाद नमाज इशा 8:30 बजे अदा की जाएगी और बड़ा बाग कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत