आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेडडी की मुश्किलें बढ़ी
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ हत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के एक विधायक की शिकायत पर पूर्व सीएम, दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सत्तारूढ़ पार्टी के अंदी विधायक के रघुराम कृष्णा राजू ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आगे बताया कि रेड्डी के अलावा पुलिस ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पीवी सुनील कुमार और पीएसआर सीता रामंजनेयुलु तथा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गुंटूर गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक जी प्रभावती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विजय पॉल और प्रभावती सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा, 'राजू ने एक महीने पहले एक मेल के जरिए शिकायत दी थी। मैंने कानूनी राय लेने के बाद गुरुवार शाम सात बजे पूर्व सीएम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। राजू ने यह भी आरोप लगाया कि उसे हिरासत में प्रताड़ना दी गई।' पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत मामला तीन साल पुराना है। यह मामला गुंटूर के नगरमपलेम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
क्या है पूरा मामला?
टीडीपी नेता राजू की 2021 की गिरफ्तारी का मामला आंध्र प्रदेश में तब सामने आया, जब उन्होंने 11 जून को रेड्डी और कुछ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पूर्व सीएम और अन्य अधिकारियों पर उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया। 62 साल के टीडीपी नेता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार और सीता रामंजनेयुलु, पुलिस अधिकारी विजय पॉल और सरकारी डॉक्टर जी प्रभावती उस साजिश का हिस्सा थे। उन्हें साल 2021 की मई में गिरफ्तार किया था। उस समय कोविड की दूसरी लहर चरम पर थी। उन्होंने शिकायत देते हुए कहा, 'आंध्र प्रदेश सरकार की सीबीसीआईडी ने मेरे खिलाफ एक झूठा मामला दर्ज कराया था। 14 मई, 2021 को मुझे बिना किसी प्रक्रिया के गिरफ्तार कर लिया गया। मुझे धमकाया गया। अवैध रूप से पुलिस वाहन के अंदर खींचा गया और उसी रात जबरन गुंटूर ले जाया गया।' जब राजू को गिरफ्तार किया गया था, उस समय कुमार सीआईडी का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं, सीता रामंजनेयुलु खुफिया विंग का नेतृत्व कर रहे थे, जबकि पॉल एएसपी सीआईडी थे और रेड्डी मुख्यमंत्री थे।
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन