एससीओ शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
नई दिल्ली। कजाखिस्तान की राजधानी अस्ताना में गुरुवार को होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान की स्थिति, यूक्रेन संघर्ष और एससीओ सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले रहे हैं।विदेश मंत्रालय ने कहा कि एससीओ में भारत की प्राथमिकताओं को एक 'सिक्योर' (सुरक्षित) एससीओ को लेकर प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि ने आकार दिया है। 'सिक्योर' का तात्पर्य सिक्योरिटी (सुरक्षा), इकोनमिक कोआपरेशन (आर्थिक सहयोग), कनेक्टिविटी (संपर्क), यूनिटी (एकता), संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के लिए 'रिस्पेक्ट' (सम्मान) और 'एनवायरमेंटल' (पर्यावरणीय) सुरक्षा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "शिखर सम्मेलन में नेताओं के पिछले दो दशकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने और बहुपक्षीय सहयोग की स्थिति व संभावनाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है।"
एक बयान में उसने कहा, "बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के सामयिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।" एससीओ के सदस्यों में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। यह एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा संगठन है जो सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।कजाखिस्तान इस समूह का मौजूदा अध्यक्ष होने के नाते इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। पिछले वर्ष भारत एससीओ का अध्यक्ष था। उसने पिछले वर्ष जुलाई में डिजिटल माध्यम से एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। एससीओ की स्थापना रूस, चीन, किर्गिस्तान, कजाखिस्तान, ताजिकिस्तान व उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने 2001 में शंघाई में शिखर सम्मेलन में की थी।
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
मालवा में बनने जा रहा शिव का तीसरा लोक, विरुपाक्ष महादेव के भूल भुलैया वाले मंदिर का बदलेगा स्वरूप
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता