$2 अरब के निवेश के साथ भारत आ रही विदेशी EV कंपनी, मार्केट में बढ़ेगा कॉम्पिटिशन
वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की बड़ी कंपनी विनफोस्ट (VinFast) तमिलनाडु में अपना कार असेंबली प्लांट जून के अंत तक खोलने की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ फाम सन्ह चाउ (Pham Sanh Chau) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रॉयटर्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। फाम न्हाट वुओंग (Pham Nhat Vuong) ने VinFast की मूल कंपनी विंगग्रुप के शेयरधारकों को बताया, “जल्द ही वियतनामी बाजार के अलावा हम इंडोनेशिया, भारत और फिलीपींस के बाजारों पर ज्यादा फोकस करेंगे।”
तमिलनाडु में लगेगा प्लांट, 2 अरब डॉलर का निवेश
अमेरिकी EV दिग्गज टेस्ला की Nasdaq-लिस्टेड वैश्विक प्रतिद्वंद्वी VinFast ने तमिलनाडु के थूथुकुडी को अपने 2 बिलियन डॉलर के कारखाने के लिए चुना था। परियोजना के पहले चरण में 500 मिलियन डॉलर का निवेश होगा, और इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,50,000 वाहनों तक होने की उम्मीद है। प्लांट द्वारा 2026 में ईवी का उत्पादन शुरू करने की संभावना है।
यह प्लांट बैटरी निर्माण और पूरे देश में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने सहित एक संपूर्ण ईवी इको-सिस्टम भी विकसित करेगा। वी-ग्रीन नामक एक समूह कंपनी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए सह-निवेशकों की तलाश करेगी।
थूथुकुडी को क्यों चुना?
इस साल जनवरी में फाम सन्ह चाउ ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए थूथुकुडी को क्यों चुना गया। उन्होंने कहा, “हमने थूथुकुडी को इसलिए चुना क्योंकि यह पोर्ट और एयरपोर्ट के करीब है, जिससे हमें निर्यात करने में मदद मिलेगी। वियतनाम में हमारे दो कारखाने- एक 50,000 है और दूसरा लगभग 100,000 प्रोडक्शन क्षमता का है। हम भारत को घरेलू बाजार, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के लिए देख रहे हैं।”
रोजगार के बनेंगे अवसर
VinFast की एकीकृत इलेक्ट्रिक वाहन सुविधा से स्थानीय स्तर पर लगभग 3,000-3,500 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए दो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्रीमियम एसयूवी – VF 7 और VF 6 की झलक दिखाई थी। इन ईवी को इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा।
भारतीय बाजार में टेस्ला भी एंट्री को तैयार
- दूसरी ओर, ईलॉन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला भी भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है। मौजूदा अमेरिकी प्रशासन के तहत वार्ता में तेजी आई है, क्योंकि मस्क के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।
- इस साल की शुरुआत में, टेस्ला के सीईओ प्रधानमंत्री नरेंद्र से उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान मिले और भारत में अपने व्यावसायिक उपक्रमों को लाने की संभावनाओं पर चर्चा की।
- पिछले सप्ताह उनकी फोन पर भी बातचीत हुई, जिसके बाद मस्क ने इस साल के अंत में भारत आने की योजना की घोषणा की।
- टेस्ला ने पुणे में 5,850 स्क्वैर फुट का ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। इस साल फरवरी में, कंपनी ने भारत में भर्ती शुरू कर दी, और मुंबई और दिल्ली में 13 पदों के लिए नौकरी के विज्ञापन पोस्ट किए
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक