फ्लाईओवर बना लोगों की निजता पर हमला, जबलपुर में घरों के अंदर का सब दिख रहा, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
जबलपुरः शहर का सबसे बड़ा सात किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर पहले अपनी लंबाई को लेकर सुर्खियों में था। लेकिन भोपाल के 90 डिग्री वाले ब्रिज के बाद अब इस जबलपुर फ्लाईओवर के कंस्ट्रक्शन को लेकर सवाल उठाए हैं। खतरनाक लैंडिंग्स होने से एक्सीडेंट स्पॉट बन गए हैं। साथ ही यह ब्रिज अब कॉलोनियों के लिए परेशानी बन गया है। इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई गई है। दरअसल, जबलपुर के तिलहरी की अधिवक्ता अलका सिंह की याचिका में मदन महल से दमोह नाका के बीच बने फ्लाइओवर लेकर याचिका लगाई है। उन्होंने इस ब्रिज से गुजरने वाले वाहनों से होने वाले शोर और लोगों की निजता उल्लंघन होने को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि फ्लाईओवर पर व्यू कटर लगाए जाएंगे।
लोगों की प्राइवेसी हो रही भंग
वकील अलका सिंह की याचिका में कहा कि फ्लाईओवर आवासीय इलाकों से होकर गुजरता है। इस ब्रिज के दोनों ओर एकदम सट कर रेसीडेंसी कॉलोनी है। इसके कारण फ्लाईओवर के किनारे निवास करने वाले नागरिकों की निजता का उल्लंघन हो रहा है। लोग ब्रिज पर रुककर ताक झांक कर रहे हैं। साथ ही रफ्तार से वाहन गुजरते, हार्न और वाहनों के शोर से आसपास के इलाके में ध्वनि प्रदूषण हो रहा है।
हादसों को दे रहे न्योता
फ्लाईओवर के लैंडिंग्स पॉइंट में भी यू-टर्न नहीं बनाया गया है। इसके कारण लैंडिंग पॉईंट बेहद खतरनाक है। फ्लाईओवर पर मुड़ने के लिए प्रॉपर इंडिकेटर नहीं है। इससे दिन में कई स्थानों में बॉटलनेक बन रहे हैं, जिससे कारण जाम लग जाता है। ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल तैनात नहीं रहता है। शाम होते ही फ्लाईओवर पर छेड़छाड़ की घटनाएं भी हो रही हैं।
फ्लाईओवर से फैली गंदगी
फ्लाईओवर से लोग नीचे कचरा फेंकते हैं, थूकते हैं। गंदगी ब्रिज के किनारे बने मंदिरों के ऊपर गिरती है। इससे धार्मिक आस्था को भी चोट पहुंच रही है। सीनियर वकील आदित्य संघी ने पक्ष रखते हुए फ्लाईओवर के दोनों किनारों पर अहमदाबाद की तर्ज पर व्यू कटर लगाया का तर्क प्रस्तुत किया। जिससे आसपास के निवासी ध्वनि प्रदूषण व गंदगी से बच सकें।
हाई कोर्ट का फैसला
फ्लाईओवर में अव्यवस्थाओं को चुनौती देने वाली याचिका की जबलपुर हाई कोर्ट सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया कि नवनिर्मित फ्लाईओवर के ऊपर और एंट्री के साथ एक्जिट पॉइंट पर संकेतक लगाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करने पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही होने वाले शोर से आसपास के लोगों की निजता प्रभावित नहीं हो इसके लिए व्यू कटर लगाने की सभी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए आश्वासन पर शीघ्र कार्यवाही के आदेश जारी किए हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान