भारत-इस्राइल के बीच रद्द होंगी उड़ानें....
ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे तनाव के बीच भारतीय विमानन कंपनियां बड़ा फैसला ले सकती हैं। खबर है कि भारत और इस्राइल के बीच आने-जाने वाली उड़ानें रद्द की जा सकती हैं। बता दें कि सीरिया के ईरानी दूतावास में हुए हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार भारत और इस्राइल के बीच आने-जाने वाली उड़ानों के रद्द होने की संभावना है और इस बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
हमारी हालातों पर करीब से नजर- एयर इंडिया
भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी एयर इंडिया का का कहना है कि हम मध्य पूर्व के हालातों पर करीबी से नजर रख रहे हैं। बता दें कि एयर इंडिया द्वारा यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व में उड़ानों का संचालन किया जाता है। एयर इंडिया का कहना है कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ाने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर विचार किया जा सकता है।
विमानन कंपनी विस्तारा ने क्या कहा?
उधर विमानन कंपनी विस्तारा ने ईरान के हवाई क्षेत्र में उड़ान न भरने की घोषणा की है। कंपनी ने यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के लिए फ्लाइट्स का रूट बदला है। विस्तारा एयरलाइंस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए कुछ उड़ानों के रूट में बदलाव किया गया है। विमानन कंपनी ने कहा है कि एहतियात के तौर पर लंबे रूट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यात्रा का समय बढ़ जाएगा। विस्तारा के प्रवक्ता का कहना है कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर नए बदलाव किए जाएंगे।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी
उधर भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। इसमें लोगों को इस्राइल और ईरान की यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ईरान या इस्राइल में रह रहे भारतीय लोगों से कहा गया है कि वे भारतीय दूतावासों से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं। विदेश मंत्रालय की द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह भी अनुरोध किया गया है कि इस्राइल और ईरान में रह रहे भारतीय लोग अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें।
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव