अजित पवार की बैठक में नहीं पहुंचे पांच विधायक, चर्चाओं का बाजार गर्म
मुंबई। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सभी राजनीतिक दल आत्ममंथन में जुट गए हैं। कौन-कौन सी सीटों पर किस वजह से हार मिली। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने एक होटल में विधायकों की बैठक ली। वह स्वयं और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार बारामति सीट से लोकसभा चुनाव अपनी ननद सुप्रिया सुले से हार गईं हैं।
बैठक से पहले खबर आई कि अजित पवार के कई विधायक बैठक में नहीं पहुंचे और वह उनके चाचा शरद पवार के संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में शामिल न होने वाले पांच विधायकों ने बैठक में नहीं पहुंचने की वजह कुछ निजी कारण बताया। इसको लेकर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गरमा हो गया। इसके बाद अजित पवार ने अपनी चुप्पी तोड़ी।
विधायकों संग बैठक खत्म होने पर अजित पवार ने मीडिया से कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उन्होंने किसी से बात नहीं की। हम महाराष्ट्र के नतीजों से खुश नहीं हैं। नतीजों की जिम्मेदारी मेरी है। मुझे जनता के नतीजों को स्वीकारना होगा। सभी विधायक हमारे साथ हैं। कोई भी विधायक नाखुश नहीं है। बारामती के नतीजों से मैं हैरान हूं और मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि बारामती के ऐसे नतीजे कैसे आए।
उन्होंने कहा कि बारामती के लोगों ने मेरा समर्थन क्यों नहीं किया अन्य निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़ दें लेकिन बारामती में मुझे उम्मीद नहीं थी।
मुसलमान हमसे दूर चले गए, संविधान बदलने की बात चल रही थी और हम उसका मुकाबला नहीं कर सके। यहां तक कि आरक्षण के मामले में, संभाजीनगर को छोड़कर मराठवाड़ा में महायुति को एक भी सीट नहीं मिली. हमें भविष्य में कड़े फैसले लेने होंगे। अजित पवार ने कहा कि मैंने अमोल मिटकरी से कहा, ब्रीफिंग अलग थी. बारामती में कुछ नहीं हुआ। किसी को दोष नहीं दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि एनसीपी (अजित पवार) के सूत्रों का कहना है कि सभी पांच विधायकों ने आज बैठक में शामिल न होने के व्यक्तिगत कारण बताए हैं। पांच विधायकों में से कोई भी शरद पवार खेमे के संपर्क में नहीं है। विधायक धर्म राव बाबा अत्राम अस्वस्थ हैं, नरहरि झिरवाल रूस में हैं, सुनील तिंगरे बाहर गए हैं, राजेंद्र शिंगणे अस्वस्थ्य हैं और अन्ना बंसोडे पहले से बिजी चल रहे थे।
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान