‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ का पहला लुक पोस्टर किया शेयर
मुंबई । मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन फैमिली-ड्रामा फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहला लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह माइक पकड़कर हंसते हुए गा रही हैं।
फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू हो चुकी है। पोस्ट में लिखा है, प्यार और हंसी को अनलॉक करते हुए, ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ 2025 में स्क्रीन पर आ रही है! विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जया बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी और स्वानंद किरकिरे भी हैं। सिद्धांत ने फिल्म अनाउंस करने के लिए अपने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने जया बच्चन और वामिका की तस्वीरें भी शेयर कीं। पहली तस्वीर में जया मंच पर बैठकर गाते हुए खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक सफेद शर्ट के साथ एक काले रंग की लंबी स्कर्ट और एक मैचिंग दुपट्टा पहन रखा है। उनके पीछे सिद्धांत और वामिका मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ टिप्स फिल्म्स लिमिटेड, बावेजा स्टूडियोज लिमिटेड और जंपिंग टोमेटो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एक फैमिली-ड्रामा फिल्म है।
यह प्रोजेक्ट वामिका के साथ सिद्धांत का पहला ऑनस्क्रीन सहयोग है। इससे पहले जया बच्चन साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, तोता रॉय चौधरी, चूर्णी गांगुली, आमिर बशीर और क्षिति जोग के साथ नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री ने रॉकी की दादी धनलक्ष्मी रंधावा की भूमिका निभाई थी। विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी, हरमन बावेजा, रोहनदीप सिंह, विराज सावंत और रमेश पुलपका ने किया है। पारिवारिक ड्रामा में स्वानंद किरकिरे भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सेंधवा की 34 पंचायतों में आयोजित हुआ क्लस्टर अनुश्रवण शिविर
कांग्रेस को झटका, उप नेता प्रतिपक्ष पद से कटारे का इस्तीफा
रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज