पुलिस कमिश्नर प्रणाली की पहली कार्रवाई
भोपाल। राजधानी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली में पहली बार ड्यूटी से नदारद रहने की वजह से एसीपी कोतवाली से दो थानों के प्रभार छीन लिए गए है। दरअसल, कोतवाली एसीपी अनीता प्रभा शर्मा को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई डीसीपी रियाज इकबाल ने की है। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के संवेदनशील इलाकों से शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसके दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। इस दौरान एसीपी अनीता प्रभा शर्मा को ड्यूटी पर उपस्थित नहीं पाया गया। यह मामला जब उच्च अधिकारियों तक पहुंचा, तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसीपी शर्मा से कोतवाली और तलैया थानों का प्रभार वापस ले लिया। कोतवाली थाने का प्रभार अब एसीपी शाहजानाबाद अनिल वाजपाई को सौंपा गया है, जबकि तलैया थाने की जिम्मेदारी हनुमानगंज राकेश बघेल एसीपी को दिया गया है। एसीपी अनीता प्रभा शर्मा के पास अब केवल श्यामला हिल्स थाने की जिम्मेदारी ही रह गई है। सूत्रों की माने तो पुलिस कमिश्नर ने मुख्यालय को एसीपी को हटाने के लिए पूर्व में एक लेटर लिखा हुआ है।
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
सरकारी योजनाओं से हटाए नाम, सचिव के कारनामे पर जांच
OBC आरक्षण पर HC का अहम आदेश, दूसरे राज्य के सर्टिफिकेट खारिज
‘ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी
भावुक पोस्ट के साथ वान डर डुसेन ने खत्म किया क्रिकेट करियर
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
भयानक वारदात: पति के खाने में जहर, बेहोश होने पर कैंची से हमला, पत्नी हिरासत में
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
हाई कोर्ट सख्त, अमित जोगी को मिली सरेंडर की डेडलाइन