अग्नि सुरक्षा सप्ताह: शहर में निकाली गई जागरूकता रैली
बिलासपुर । जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन आज शहर में अग्नि सुरक्षा जनजागरुकता रैली निकाली गई। रैली में नगर सेना, एसडीआरएफ और फायर विभाग के लगभग 200 जवान शामिल हुए। इसमें शामिल एक दर्जन दमकल वाहन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। मुंगेली नाका चौक पर नगरसेना एसडीआरएफ के डीआईजी एसके ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को भ्रमण के लिए रवाना किया। रैली का नेतृत्व जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ ने किया। रैली बिलासपुर की मुख्य चौक चौराहे यथा मुंगेली नाका,नेहरू चौक, देवकी नंदन चौक, गोल बाजार,तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, मगर पारा, इंदु चौक, राजीव गांधी चौक,महाराणा प्रताप चौक,रिंग रोड, मंगला चौक से मुंगेली नाका चौक पर संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न अवसरों पर अग्नि दुर्घटना में बचाव का कार्य करते हुए शहीद अग्नि शमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। रैली के जरिए बिलासपुर की जनता को अग्नि से सावधान रहने, अग्नि से बचाव एवं अग्नि दुर्घटना में क्या करें एवं क्या नहीं करें के संबंध में जानकारी से अवगत कराया गया।
गौरतलब है कि नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवायें तथा एसडीआरएफ मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार 14 अप्रेल से 20 अप्रेल 2024 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी श्री नाथ ने बताया कि आज से 78 वर्ष पूर्व 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉकयार्ड पर एक आयुध से भरे पानी जहाज में अग्निदुर्घटना हुई थी। इसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गयी थी जिसमें लगभग 66 अग्निशमन के कर्मचारी भी शामिल थे। तब से प्रतिवर्ष अग्नि दुर्घटना में शहीदों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि देने एवं आम जनता को अग्निदुर्घटना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह में अग्निशमन विभाग द्वारा रैली, बैनर, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता, मॉकड्रिल आदि माध्यम से प्रचार प्रसार कर आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जाता है। इस दौरान विविध कार्यक्रम भी होंगे।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को