भिटोनी स्टेशन पर लगी आग से मची अफरा-तफरी, कई परिवारों ने छोड़े घर
जबलपुर जिले के भिटोनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब पेट्रोलियम उत्पाद लेकर जा रही एक मालगाड़ी की बोगी में भीषण आग लग गई. बीपीसीएल डिपो से डीजल-पेट्रोल भरकर निकली इस ट्रेन के बोगी नंबर-2468 में आग बोगी के नीचे स्थित मेन कप्लर में लीक के कारण लगी. घटना रात करीब 8:45 बजे की है, जब शहपुरा के दो स्थानीय लड़कों ने बोगी से उठती लपटें देखीं और तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और पुलिस को दी.
पेट्रोल से भरी लगभग 50 बोगियों वाली इस ट्रेन की 4-5 बोगियों से लगातार भीषण लपटें उठने लगीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बन गया. लोग घरों से बाहर निकल आए, कई परिवार अपने घर खाली कर 20 किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए. पुलिस, आरपीएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाकों को खाली कराया गया और लोगों को स्टेशन से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई.
शहपुरा और आसपास के फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ भारत पेट्रोलियम और आयुष कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. 10 दमकलों और फोम के उपयोग से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. यदि आग समय पर नहीं बुझाई जाती तो यह एक भयावह हादसा बन सकता था, जिससे 20 किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित हो सकता था.
प्रत्यक्षदर्शी वीरू रजक ने बताया कि वह स्टेशन पर चाय पीने आया था, तभी उसने बोगी से उठती लपटें देखीं. वीरू ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिससे स्टेशन को खाली करवा लिया गया. वीरू ने यह भी बताया कि यहां वैगनों से पेट्रोल-डीजल की चोरी आम बात है, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार घटित हो रही हैं.
हादसे की जांच में जुटी जबलपुर पुलिस
SDOP पाटन लोकेश डावर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल टीमों को रवाना कर दिया गया था. रेलवे, स्थानीय प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनी के संयुक्त प्रयास से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
वर्तमान में नरसिंहपुर और कटनी की ओर जाने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. रेलवे ट्रैक की जांच जारी है और स्थिति सामान्य करने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
घर छोड़कर भाग गए लोग
50 बैगन थे, जिसमें 70 हजार लीटर तेल था. स्थानीय निवासी मोनू जायसवाल ने बताया कि करीब 14,000 लोगों की यहां आबादी है. लोग अपने परिवार को लेकर यहां से दूर भाग गए. घटना को देखते हुए पूरा इलाका खाली हो गया. बताया जाता है कि डीजल-पेट्रोल चोरी होने की घटना आए दिन होती रहती है, जिस कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं.
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
विदिशा की सड़क पर ड्रामा: चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी
घर से काम करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को दी बधाई, कहा- यहां की संस्कृति और स्नेह अविस्मरणीय
सेना प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल, पाकिस्तान को भविष्य और विनाश के बीच चुनाव की नसीहत
पेट्रोल-डीजल टैक्स में कटौती की मांग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने उठाया मुद्दा
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ईरान में नया विवाद, भारी इनामी प्रस्ताव से बढ़ा तनाव
भोजशाला निर्णय पर ओवैसी नाराज, बाबरी प्रकरण का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना
आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नाइजीरिया में ISIS के अहम चेहरे की मौत
नेट रनरेट बना सबसे बड़ा विलेन, चेन्नई के सामने अब बड़ी चुनौती
CSK के खिलाफ मैच के बाद BCCI का बड़ा फैसला
प्याज उत्पादकों को मिलेगा समर्थन, केंद्र सरकार ने खरीद दर तय कर शुरू की पहल
महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ी गिग वर्कर्स की परेशानी, फूड डिलिवरी पर असर पड़ने के आसार
महिला अधिवक्ता सुरक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट सक्रिय, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश
साइबर तकनीक का इस्तेमाल कर चल रहा था अवैध कारोबार