पति का बर्थडे मनाने निकली 'FIR' फेम मिस चौटाला
टीवी सीरियल 'एफआईआर' फेम कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि वह अपने पति का जन्मदिन मनाने के लिए एक झरने के पास गई थीं। ऐसे में उनके साथ बड़ा हादसा हुआ। हादसे में वह बाल-बाल बच गईं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
वायरल वीडियो में क्या है?
कविता कौशिक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक झरने के पास नहाने जाती हैं। ऐसे में उनका पालतू कुत्ता उस जगह पर चला जाता है, जहां पर ज्यादा पानी है। उनका कुत्ता पानी में डूबने लगता है। फिर कविता अपने कुत्ते को बचाने के लिए पानी में चली जाती हैं। इसी दौरान पानी का बहाव तेज हो जाता है। हालांकि कविता अपने कुत्ते को बचाने में कामयाब हो जाती हैं। बाद में वह मुस्कुराते हुए कुत्ते को लेकर अपने पति के पास आती हैं।
यूजर्स को पसंद आया वीडियो
वीडियो शेयर करते हुए कविता ने कैप्शन में लिखा है 'रोनित आपको जन्मदिन की बधाई। आपको याद दिला रही हूं कि हर पल रोमांचक है। जन्म लेने और मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।'
इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'अच्छा वीडियो है। आपका वीडियो देख कर सच में दिल खुश हो जाता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यह एक शॉर्ट फिल्म है। इसमें एक्शन ग्लैमर और कुत्ते की भावनाएं हैं।'
कविता के बारे में
कविता कौशिक ने टीवी सीरियल 'एफआईआर' से पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया है। वह 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों और ओटीटी में कई छोटे रोल किए हैं। कविता को फिल्म 'लवयापा' में देखा गया। वह एक हर्बल कॉस्मेटिक कंपनी भी चलाती हैं।
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल