फाइटर पायलट पर लगा दुष्कर्म का आरोप
नई दिल्ली । भारतीय वायु सेना एक सीनियर फाइटर पायलट के खिलाफ सख्त एक्शन लेने जा जा रही है। इस फाइटर पायलट पर एक पूर्व सिविलियन इंटर्न ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके अलावा आरोपी पर देश के प्रमुख लड़ाकू ठिकानों में से एक पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का भी आरोप है। दो सीनियर आईएएफ अधिकारियों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है।
यह आरोप 40 साल के एक विंग कमांडर पर लगे हैं, जो वर्तमान में हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर तैनात हैं और जगुआर फाइटर स्क्वाड्रन में सेवारत हैं। पालम स्थित भारतीय वायुसेना यूनिट एयरोस्पेस सेफ्टी संस्थान की एक पूर्व प्रशिक्षु (25) ने उन पर दुष्कर्म और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है।
चल रही थीं दो अलग-अलग जांचें
अधिकारी के खिलाफ भारतीय वायुसेना ने दो अलग-अलग जांच की है। पहली जांच का नेतृत्व वायुसेना स्टेशन अंबाला के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी) ने की, जिसके तहत सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघन की जांच की गई। दिल्ली में पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख ने दूसरी जांच शुरू की थी, जो बलात्कार के आरोपों पर केंद्रित थी।
होटल में ले जाकर किया यौन शोषण!
दरअसल, मामला साल 2023 का है। इंटर्न का दावा है कि अधिकारी उसे स्ट्रेस असेसमेंट टेस्ट के बहाने एक होटल में ले गये और उसका यौन शोषण किया। इस मामले में भारतीय वायुसेना की आंतरिक जांच के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने अधिकारी के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक धमकी के तहत एफआईआर दर्ज की है।
सीनियर विंग कमांडर पर भी लगे थे आरोप
इन जांचों के नतीजों के आधार पर भारतीय वायुसेना के निर्णायक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की उम्मीद है। साथ ही सीनियर सैन्य अधिकारी इस मामले पर बारीकी से नजर भी रखेंगे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ सप्ताह पहले एक महिला वायुसेना अधिकारी ने श्रीनगर वायुसेना बेस पर एक सीनियर विंग कमांडर पर बलात्कार और यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप