आगजनी का मुकाबला धैर्य से करें-कलेक्टर
बिलापसुर । गरमी के मौसम में आगजनी की आशंकां कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे हालात में आग से बचाव संबंधी लोगों में जागरूकता लाने के लिए फायर फाईटिंग मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित ड्रिल में नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग द्वारा आग के विभिन्न प्रकार एवं उससे बचाव की उपयोगी जानकारी दी गई। कलेक्टर अवनीश शरण सहित जिला कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आम जनता ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसे अत्यंत उपयोगी बताया। जिला कमाण्डेन्ट एवं अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ के नेतृत्व में नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ की टीम ने आग से बचाव का सुन्दर मॉक ड्रिल किया। लोगों को घरेलू अग्निशन उपकरणों के उपयोग एवं आगजनी पर रखने वाली सावधानियां की जानकारी दी गई।कलेक्टर अवनीश शरण ने ड्रिल देखने के बाद कहा कि मॉक ड्रिल से लोगों में आगजनी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और कई भ्रांतिया दूर हुई हैं। उन्होंने कहा कि आग का मुकाबला शांति से करना चाहिए। आग लगने पर घबराना नही चाहिए। आग लगने पर जलने से ज्यादा दम घुटने से मौत होती है। सभी लोग अपने घरों में लघु अग्निशमन का औजार रखें। डेढ़ दो हजार रूपये इसकी कीमत होती है। समय-समय पर इसका परीक्षण करते रहें। जिला कमाण्डेन्ट दीपांकुर नाथ ने बताया कि आग लगने पर जल्द जमीन पर लेट जाएं। नाक में गीला कपड़ा रखकर खुले में बाहर निकल जाएं। जरा भी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आग के प्रकार, विभिन्न प्रकार से आग बुझाने की तरकीब, सावधानियां तथा आग लगने पर क्या कार्रवाई करना चाहिए, के बारे में बताया। जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ ने आम जनता से अपील की है अग्निदुर्घटना से बचाव हेतु लोग सजग रहें। अपने निवास स्थान पर किसी भी प्रकार की ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल, डीजल, किरोसीन, तारपीन तेल, स्पिरिट आदि का भण्डारण न करें। मॉक ड्रिल में कई लोगों ने अग्निशमन औजारों का व्यावहारिक उपयोग करना सीखा। आगजनी संबंधी लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। आपर कलेक्टर द्वय आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित विभाग के सब इंस्पेक्टर रवि शर्मा, मनोहर धु्रव,दीपक नावरे, सुनील भगत, एसडीआरएफ के बलराम, दीपक साहू आदि जवान शामिल होकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात