एमपी में बर्ड-फ्लू की आशंका से मचा हड़कंप
छिंदवाड़ा और जबलपुर समेत अनेक जिलों में अलर्ट
जबलपुर । मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू की आंशका के चलते अनेक जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र में खतरनाक बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में दहशत का माहौल है। दरअसल महाराष्ट्र से लगे छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू का पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। छिंदवाड़ा के आसपास के जिलों और अन्य इलाकों में इसे लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जबलपुर में तो कलेक्टर ने बाकायदा अलर्ट जारी करते हुए सैंपलिंग के आदेश दे दिए हैं।एवियन इन्फ्लूएंजा अर्थात बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण मध्य प्रदेश में पहले भी खासी परेशानियां हो चुकीं हैं। विशेषज्ञों की मानें तो यह संक्रमण पशु पक्षियों, खासतौर पर मुर्गे-मुर्गियों में फैलता है। महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू के पॉजिटिव केस मिले हैं। इसे देखते हुए जबलपुर में अलर्ट जारी किया गया है। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सख्त निर्देश जारी कर शहर और ग्रामीण इलाकों में सैंपलिंग के निर्देश दे दिए हैं। पॉजिटिव केस मिलने की स्थिति में प्रभावित क्षेत्र को सील करने को कहा गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने सैंपलिंग शुरु कर दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या में सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लेब भेजा जा रहा है।दरअसल महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू फैलने के बाद सीमावर्ती मध्य प्रदेश के जिले छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू के पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग की चिंता बढ़ गई। इस स्थिति में जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अलर्ट जारी किया और विभाग को सैंपलिंग करते रहने के निर्देश दे दिए, ताकि किसी भी खतरे की आशंका को रोका जा सके। पॉजिटिव केस मिलने पर पोल्ट्री फार्म सील किए जाने के निर्देश हैं।
टाइप-ए वायरस
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक एवियन इन्फ्लूएंजा अर्थात बर्ड फ्लू संक्रमण पशु-पक्षियों में टाइप-ए वायरस के कारण होता है। यह संक्रमण खासतौर पर मुर्गे-मुर्गियों में तेजी से फैलता है।
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश