तेज गेंदबाज गुरजपनीत का प्रदर्शन बेहतर हुआ
तमिलनाडु की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने चोट के बाद वापसी करते हुए हाल ही मे दिलीप ट्रॉफी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण क्षेत्र की ओर से दो पारियों में आठ विकेट लिए हैं। जिससे अब उनका करियर सही राह पर बढ़ता नजर आ रहा है। गुरजपनीत को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने शामिल किया था पर वह चोटिल होने के कारण बाहर हो गये थे। एक बार उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज रहे चेतेश्वर पुजारा को भी शून्य पर आउट कर सभी का ध्यान खींचा था। गुरजपनीत ने कहा, ‘मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं। हमेशा एक दिन में कम से कम 20 ओवर गेंदबाजी करने की उम्मीद करता हूं। मुझे अपने कार्यभार को भी प्रबंधित करना है और हर गेंद पर अपना शत प्रतिशत देना है।’
गुरजपनीत ने जिस प्रकार से बल्लेबाज रजत पाटीदार के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए हुए खुलकर खेलने का अवसर नहीं दिया। उससे पता चलता है कि उनकी गेंदबाजी काफी बेहतर हुई है। यह तेज गेंदबाज 2022 से चोटों से परेशान रहा है जिसकी शुरुआत पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव से हुई थी.
गुरजपनीत ने कहा, ‘उस साल तमिलनाडु में टीएनपीएल लीग के दौरान मुझे पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी। जब मैं वापस आया तो मैं फिटनेस से जूझ रहा था। मैं अधिक ओवर नहीं कर पा रहा था इसलिए धीरे-धीरे, दिन-ब-दिन मैंने स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच और फिजियो के साथ मिलकर जो भी जरूरी था वह किया और इससे मुझे टीएनपीएल 2023 में खेलने में मदद मिली और यह एक अच्छा सत्र रहा।.’
वर्ष 2024 की शुरुआत गुरजपनीत के लिए शानदार रही जब उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में अनुभवी बल्लेबाज पुजारा को शून्य पर आउट कर दिया। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर छह विकेट लिए। उन्हें 2024 के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट श्रृंखला से पहले नेट गेंदबाज़ के रूप में चुना गया जहां उन्होंने कोहली के खिलाफ काफी अभ्यास किया और कोहली को भी प्रभावित किया।
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका