फरहाना भट्ट का कुनिका सदानंद को करारा जवाब, कहा– याद रखना वीकएंड
मुंबई: बिग बॉस 19 के घर में इस समय गहमागहमी बढ़ती जा रही है। इस रियलिटी शो को शुरू हुए एक महीने हो गए हैं। अब आए दिन प्रतियोगियों के बीच कहासुनी, हाथापाई जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। आज बुधवार को शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद के बीच खतरनाक बहस होती दिख रही है।
कुनिका और फरहाना में हुई बहस
प्रोमो की शुरुआत में देखा जाता है कि कुनिका सदानंद सभी प्रतियोगियों के साथ बैठी हुई हैं। फिर वह कहती हैं कि बीते दिन फरहाना भट्ट के स्वार्थीपन को सबने देखा। फिर आगे दिखता है कि फरहाना गुस्से में कुनिका से कहती हैं, ‘आप सीधा मुझसे बात करिए।’ इसके जवाब में कुनिका ने कहा, ‘मेरा जो मन करेगा मैं वो करूंगी, मेरी मर्जी।’ इतना सुनते ही फरहाना जवाब देती हैं, ‘ये सब अपनी फिल्मों में रखिए, मेरे सामने बकवास मत करिए।’
रोने लगीं कुनिका सदानंद
आगे प्रोमो में देखा जाता है कि कुनिका सदानंद हाथ जोड़कर रोने लगती हैं और गिड़गिड़ाने जैसा नाटक करती हैं। ये देख फरहाना कहती हैं कि वो अश्नूर और अभिषेक के पास ही रहें बस। फिर फरहाना को आगबबूला होते हुए ये कहते सुना गया, ‘मैं आपके लेवल पर आई, तो वीकएंड पर आपका पूरा खानदान आएगा, याद रखना कुनिका।’ इतने के बाद अन्य कंटेस्टेंट फरहाना को रोकते नजर आते हैं।
जबरदस्त होगा वीकएंड का वार
इस बार शो में मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, अशनूर कौर, नीलम गिरी, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया गया है। अब इन 6 कंटेस्टेंट्स में से कौन इस हफ्ते घर से बेघर होगा ये वीकएंड वार पर पता चलेगा। ये आगामी शनिवार और रविवार बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि प्रतियोगियों के कारनामों की भी रिपोर्ट पेश की जाएगी।
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
लव जिहाद आरोपों पर हंगामा: हुबली में लड़की के परिवार पर केस दर्ज
टैबलेट से मिले 121 आपत्तिजनक वीडियो: नासिक में गंभीर अपराध का पर्दाफाश
चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा: अधीर रंजन चौधरी पर हमले से सियासत गरमाई
इलाज के दौरान भिड़े ससुराल और मायके वाले, अस्पताल बना रणक्षेत्र
पश्चिम एशिया संकट पर Kotak Mahindra Bank की रिपोर्ट, असर सीमित रहने की संभावना
चुनावी मंच से गरजे योगी: असम में कांग्रेस और UDF को दी कड़ी चुनौती
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई सुबह की तस्वीर, शूटिंग को लेकर बढ़ी चर्चा
बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप, 5 अप्रैल को जांच करेगी टीम
बागदा सीट पर रोमांच: सोमा और मधुपर्णा ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला
रणबीर कपूर का खास खुलासा, परिवार के इस सदस्य को भाती है ‘रामायण’
CBSE सिलेबस को लेकर बवाल: तमिलनाडु CM स्टालिन का केंद्र पर बड़ा आरोप
केरल की सत्ता पर संकट के संकेत: 40 सीटों पर मछुआरों का गुस्सा बन सकता है निर्णायक
हाईटेक होगी हेल्थ सिस्टम, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा