‘सिकंदर’ को लेकर फैंस एक्साइटेड, सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
सलमान खान का नाम उन चुनिंदा स्टार्स की लिस्ट में शामिल है, जिनसे फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग सलाह भी लेते हैं। फिल्मों को लेकर उनकी समझ की अक्सर तारीफ की जाती है। हिंदी सिनेमा में वह एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं। बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद अब लग रहा है कि भाईजान हॉलीवुड में भी सिक्का चलाने की राह पर चल पड़े हैं।
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है। उनकी अपकमिंग फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। बीते कुछ समय से एक्टर के हॉलीवुड डेब्यू की अटकलें चल रही थीं। अब शूटिंग सेट से उनका एक वीडियो लीक हो गया है, जिसने प्रशंसकों की एक्साइटमेंट को दोगुना करने का काम किया है।
वीडियो में क्या देखने को मिला?
अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें फिल्म के सेट पर धांसू अवतार में देखा जा सकता है। इस दौरान उनके गंभीर अंदाज ने लोगों को इंप्रेस करने का काम किया। आउटफिट की बात करें तो एक्टर ने सफेद रंग का कोट-पैंट और नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। इस दौरान वह एक सीन शूट करते हुए नजर आ रहे हैं।
फिलहाल वीडियो से सलमान के किरदार से जुड़ा कोई हिंट नहीं मिला। एक यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेगास्टार सलमान खान अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए सऊदी अरब में हैं। इसके बाद प्रशंसक तो फिल्म का नाम जानने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
सलमान के अलावा कौन आएगा नजर?
सलमान खान और संजय दत्त एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों कई पॉपुलर फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। अब माना जा रहा है कि दोनों हॉलीवुड फिल्म में साथ नजर आएंगे। बता दें कि इस थ्रिलर फिल्म में सलमान और संजय कैमियो रोल की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग सऊदी अरब में चल रही है। वीडियो लीक होने के बाद तो इस अपकमिंग मूवी की चर्चा और ज्यादा बढ़ गई है।
सिकंदर का कर रहे हैं फैंस इंतजार
इस साल फैंस को सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का इंतजार है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। रिलीज डेट की बात करें तो इसे ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण
ज्यादा वसूली करने वाले स्कूलों पर गिरेगी गाज, कलेक्टर सख्त
बाबा महाकाल का दरबार हुआ रोशन, भक्त ने चढ़ाए 29 किलो चांदी